CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत

MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत

By Newsdesk Admin 07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव और प्रयासों से नगर पालिक निगम भिलाई को 5 नई जेसीबी बैकहो लोडर के लिए राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 1 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति दे दी है। यही नहीं क्षेत्र में सड़क निर्माण, डामरीकरण, पाथवे सहित सिवरेज लाईन नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 58 लाख 18 हजार रूपये भी स्वीकृत हुए हैं।

Contents
सड़क डामरीकरण, सड़क किनारों पर पेवर ब्लाक, सिवरेज लाईन नवीनीकरण के होंगे कार्यशास्त्री नगर, साक्षरता चौक, 18 नंबर रोड, साईं नगर में जल्द शुरू होंगे स्वीकृत विकास कार्य

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई निगम क्षेत्र में हमेशा जेसीबी को लेकर खिंचतान होती रही है। इसलिए उन्होंने सफाई कार्य की उपयोगिता और अधिक जेसीबी की आवश्यकता अनुरूप राज्य सरकार से भिलाई निगम के लिए कम से कम 5 और जेसीबी की मांग की गई थी जिस पर नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने तत्काल स्वीकृति दी है।

इसके आलावा निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में सड़क, पाथवे, डामरीकरण कार्य के लिए मंत्रीजी ने 2 करोड़ 58 लाख 18 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं जिसके लिए श्री साव का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

सड़क डामरीकरण, सड़क किनारों पर पेवर ब्लाक, सिवरेज लाईन नवीनीकरण के होंगे कार्य

विधायक श्री सेन ने मैनपाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 15वें वित्त आयोग अनटाईड ग्राण्ट (निर्माण कार्य)/टाईड ग्राण्ट (ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन) अंतर्गत निर्माण कार्य/वाहन/उपस्कर क्रय हेतु कुल 4 करोड़ 46 लाख 18 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

शास्त्री नगर, साक्षरता चौक, 18 नंबर रोड, साईं नगर में जल्द शुरू होंगे स्वीकृत विकास कार्य

उन्होंने बताया कि भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर में बीएम शाह अस्पताल से साक्षरता चौक तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 44 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

गौतम नगर, श्रीराम वाटिका, गणेश मंच के आस-पास पाथवे निर्माण कार्य के लिए 49 लाख 8 हजार, लक्ष्मी नारायण नगर पटेल टाईल्स से लेकर तेज कोक कंपनी एवं पूजा दवाखाना से लेकर कादर अली के घर तक पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 37 लाख 24 हजार रूपये मिले हैं।

15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर साक्षरता चौक से तीन दर्शन मंदिर होते हुए 18 नंबर रोड तक मानिक होटल से होते हुए नेहरू चौक तक मार्ग का डामरीकरण कार्य के लिए 76 लाख 91 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं।

वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर अंतर्गत 19 नं. रोड से फगुंवा निवास होते हुये कबीर कुटीर तक हाईस्कुल रोड से साई नगर सुलभ तक, साई नगर सुलभ से कबीर कुटी तक एवं कबीर कुटीर से होते हुये कब्रिस्तान तक सीवरेज लाईन नवीनीकरण कार्य के लिए 49 लाख 99 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है।

You Might Also Like

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

Newsdesk Admin 07/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

जिला अध्यक्ष Mukesh Chandrakar द्वारा तैयार कार्यकारिणी को…

Tea And Acidity Problem : दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानें कब हो जाता है इसका सेवन नुकसानदायक

सीजी भास्कर, 1 मार्च। भारत में चाय सिर्फ…

Salil Ankola Biography : सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह… अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श… कोई है’ एक्टर

सीजी भास्कर, 1 मार्च। क्रिकेट की दुनिया से…

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

राजधानी और आसपास के औद्योगिक इलाकों में (Industrial…

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

सीजी भास्कर, 1 मार्च। इज़रायल और ईरान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

01/03/2026
देश-दुनिया

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

01/03/2026
देश-दुनिया

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?