CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दरभंगा में नवरात्री के पहले दिन मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव, समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप; Video

दरभंगा में नवरात्री के पहले दिन मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव, समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप; Video

By Newsdesk Admin 31/03/2025
Share

सीजी भास्कर 31 मार्च नवरात्रि के पहले दिन बिहार के दरभंगा जिले के केवटगामा पछियारी में दुर्गा मंदिर से कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी के बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और बड़ी संख्या में बल को मौके पर भेजा गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभायात्रा मंदिर से लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने छतों से अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस अप्रत्याशित हमले से भीड़ में भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कुशेश्वरस्थान थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ स्थिति को शांत कराया गया.दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गांव में हालात को सामान्य कर दिया गया.

उन्होंने कहा, “स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. मामले की जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.” अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने भी पुष्टि की कि इलाके में शांति बहाल हो चुकी है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.क्या बोले लोग?स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना नवरात्रि के पवित्र मौके पर शांति भंग करने की कोशिश थी. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि आगे कोई अप्रिय स्थिति न हो. जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि पथराव के पीछे का मकसद क्या था और इसमें कितने लोग शामिल थे?इस घटना ने क्षेत्र में सामुदायिक तनाव की आशंका पैदा कर दी है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

पुलिस ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें. मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था. बाद में बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था. लेकिन, नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर पथराव किया गया. पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति सामान्य है.

You Might Also Like

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

Newsdesk Admin 31/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

सीजी भास्कर 1 अप्रैल (Fake Marriage Bureau Scam)…

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

(Naxalism Free India) को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman…

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

(Naxal Politics Clash) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति…

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

(Chhattisgarh Liquor Price List 2026) के तहत राज्य…

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

New Financial Rules 2026 के साथ 1 अप्रैल…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?