सीजी भास्कर, 24 नवंबर। अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण का कार्य बीते मंगलवार को किया गया। आज उत्तर प्रदेश में संभल जिले की एक अदालत के आदेश पर जब फिर से सर्वे के लिए टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई है।
आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई। पुलिस तथा भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। फिलहाल संभल में तनावपूर्ण हालात हैं। सुबह साढ़े सात बजे सर्वे की टीम जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुई। करीब एक घंटे तक हालात सामान्य थे तभी अचानक भीड़ आ गई है और पुलिस के बीच बहस हो गई।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी है। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में इकट्ठा हुई भीड़ को हटाने के लिए जामा मस्जिद के सदर ने मस्जिद के अंदर से किया ऐलान किया लेकिन भीड़ हटी नहीं और कुछ देर में पत्थरबाजी शुरू हो गई। अश्रु गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।