सीजी भास्कर, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में डिजिटल पेमेंट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने (Online Payment Fraud) आया है, जहां एक युवक ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर थोक व्यापारी से लगातार राशन मंगाया और लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया।
भरोसे का फायदा उठाकर चलता रहा खेल (Online Payment Fraud)
तारबाहर क्षेत्र के एक अनाज व्यापारी से आरोपी युवक ‘अक्षांश किराना भंडार’ के नाम पर सामान मंगवाता था। हर बार भुगतान के समय वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेज देता, जिसे देखकर व्यापारी बिना जांच किए माल ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजता रहा।
5 महीने बाद खुली ठगी की पोल
नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन जब व्यापारी ने खातों का मिलान (Online Payment Fraud) किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। करीब 17 लाख 84 हजार रुपये का कोई भुगतान ही नहीं हुआ था, जबकि माल लगातार भेजा जा चुका था।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ के भटगांव में दबिश दी और आरोपी राजेंद्र खांडेकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट बनाकर ठगी करने की बात कबूल कर ली।
सावधानी जरूरी
यह मामला साफ करता है कि केवल स्क्रीनशॉट के भरोसे व्यापार करना खतरनाक (Online Payment Fraud) हो सकता है। डिजिटल लेनदेन में हमेशा बैंक अकाउंट या ऐप पर पेमेंट की पुष्टि करना जरूरी है, वरना इस तरह की ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है।


