CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Talash Chhattisgarh : एक महीने में बड़ी सफलता : ‘आपरेशन तलाश’ से छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4,472 लापता लोगों को खोज निकाला

Operation Talash Chhattisgarh : एक महीने में बड़ी सफलता : ‘आपरेशन तलाश’ से छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4,472 लापता लोगों को खोज निकाला

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई। Operation Talash Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक महीने के भीतर ‘आपरेशन तलाश’ अभियान के तहत 4472 लापता महिला-पुरुषों को खोज निकाला है और उन्हें सकुशल उनके परिवारों से मिलाया है। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जो खासकर बालिग गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने के लिए शुरू किया गया था।

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आइजी अजय यादव ने जानकारी दी कि यह विशेष अभियान एक जून से 30 जून तक पूरे राज्यभर में चलाया गया। प्रत्येक केस की गहराई से समीक्षा कर विशेष टीमों का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर पुलिस को रवाना किया गया।

इस अभियान में तकनीक और स्थानीय जानकारी का बेहतर तालमेल बनाकर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मोबाइल ट्रैकिंग, इंटरनेट मीडिया और संचार साधनों का उपयोग कर पुलिस टीम ने 3,207 महिलाओं और 1,265 गुमशुदा पुरुषों को बरामद किया है।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर छत्तीसगढ़ पुलिस ने इससे पहले ‘आपरेशन मुस्कान’ के माध्यम से कई नाबालिगों को सकुशल खोज निकाला था। उसी सफलता को आधार बनाकर डीजीपी अरुण देव गौतम ने अब बालिग गुमशुदाओं की तलाश के लिए ‘आपरेशन तलाश’ शुरू करने का निर्देश दिया।

देशभर में फैला पुलिस का सर्च आपरेशन

छत्तीसगढ़ के अलावा 18 राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, झारखंड जैसे राज्यों भी पुलिस टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान 252 महिला और पुरुष बरामद किए गए।

बिलासपुर और दुर्ग अव्वल

बिलासपुर पुलिस ने सर्वाधिक 1,056 और दुर्ग पुलिस ने 807 गुमशुदा लोगों को तलाशा। रायपुर और महासमुंद पुलिस ने क्रमशः 217 और 267 लापता लोगों को उनके स्वजनों से मिलाया।

भिलाई IIT में सेंसर टेक्नोलॉजी सेंटर, जर्मनी के साथ हुआ MOU
Durg Opium Farming Case: अवैध अफीम की खेती पर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति, भाजपा ने नेता को किया निलंबित
Bilaspur Bribe VIDEO  : जेल भेजने की धमकी देकर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, एसएसपी ने सस्पेंड कर भेजा घर
छत्तीसगढ़ में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य:जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा वहां लागू
CG Bemetara MLA Marriage : बैलगाड़ी से आएगी बारात, सामूहिक मंडप में संग सात फेरे लेंगे बीजेपी विधायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?