CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OTP Fraud Banking : बैंककर्मी ने खाताधारकों के नाम पर  ठगे 1.06 करोड़

OTP Fraud Banking : बैंककर्मी ने खाताधारकों के नाम पर  ठगे 1.06 करोड़

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
OTP Fraud Banking
OTP Fraud Banking

सीजी भास्कर, 28 जुलाई :  एक्सिस बैंक डोंगरगढ़ शाखा के कर्मचारी उमेश गोरले ने बैंक के छह खाताधारकों के साथ करीब 1.06 करोड़ रुपये की ठगी की। खुलासा तब हुआ जब ग्राहकों ने खातों में गड़बड़ी की शिकायत शाखा प्रबंधक से की। बैंक की आंतरिक जांच में गोरले के फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। शनिवार को शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार ने थाना डोंगरगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपित पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोपित उमेश गोरले ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच ग्राहकों के खातों से फर्जी ऋण, ओवरड्राफ्ट और फिक्स डिपाजिट के नाम पर रकम हस्तांतरित कर हेराफेरी की। चंदमल अग्रवाल, मूलचंद कोसरिया, तीरथ लाल पटेल, बालक दास, प्रमोद टेंभूर्णीकर और राशि लोहिया के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर, केवाईसी डिटेल बदलकर व हस्ताक्षर लेकर कई तरह के फाइनेंशियल फ्राड किया। खातों से 31 लाख, तीन लाख, डेढ़ लाख, 15.6 लाख, 23.1 लाख व 32.6 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है।

एक मामले में ग्राहक के नाम से बिना सूचना के कार लोन लेकर वाहन खरीदा गया, जबकि अन्य में चेक के जरिए रकम हस्तांतरित की गई। आरोप है कि आरोपित ने मोबाइल नंबर तक बदल दिए ताकि बैंक से आने वाले ओटीपी और नोटिफिकेशन उसके पास ही जाएं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बैंक ने आरोपित को निलंबित कर अंदरूनी जांच शुरू की है। पूरे मामले ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Munda Baja Bastar Tradition: 617 साल पुराना बाजा जो मां दंतेश्वरी की आराधना में अनिवार्य
“मेरा राजनैतिक करियर खत्म करने की गहरी साज़िश” महादेव सट्टा, कोयला परिवहन अवैध वसूली में संलिप्तता के लिए IPS और एजेंसियां कर रहीं गंभीर षड्यंत्र – भूपेश बघेल के पत्र में बलि का बकरा, शुभम का भूत और महादेव सट्टा ऐप सहित बहुत कुछ बेपर्दा
Car Extortion : सेल्फ ड्राइव कार के हादसे के बाद दो लाख की मांग, दो युवकों को जबरन ले जाने का आरोप
ये कैसी मजबूरी, कहां है विकास : छत्तीसगढ़ में छात्र के शव को खाट पर रख 7 किलोमीटर पैदल चलते रहे ग्रामीण, जब सड़क ही नहीं तो कहां से चलेंगी गाड़ियां
स्कूटी रोक बटन चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की सरगर्मी से तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

CBI Bank Fraud Case : फर्जी स्टॉक के सहारे 25 करोड़ का लोन, बैंक फ्रॉड में CBI ने दर्ज की FIR

CBI Bank Fraud Case : मामले में बैंक…

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?