CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में ओवैसी का वार – B टीम ने PM के सामने वक्फ कानून फाड़ा, A टीम रही ‘खामोश’

बिहार में ओवैसी का वार – B टीम ने PM के सामने वक्फ कानून फाड़ा, A टीम रही ‘खामोश’

By Newsdesk Admin 04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए खुद की पार्टी को असली मुकाबला करने वाली पार्टी बताया।

Contents
ओवैसी ने पाकिस्तान को असफल देश करार दिया असीम मुनीर की कड़ी आलोचना की

बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार फिर वे (विपक्षी दल) आएंगे और कहेंगे कि हम BJP की ‘बी टीम’ हैं। ओवैसी ने कहा कि ये वही बी टीम है, जिसने वक्फ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act) को प्रधानमंत्री मोदी के सामने फाड़ दिया था।

आप लोग तो ‘ए टीम’ थे, लेकिन आपने कुछ नहीं किया, बस तीन मिनट बोले और बैठ गए।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से AIMIM को समर्थन देने की अपील की और दावा किया कि कई पार्टियां आकर लोगों को पैसे देंगी। उन्होंने कहा कि पैसे ले लेना, लेकिन वोट AIMIM को देना।

ओवैसी ने पाकिस्तान को असफल देश करार दिया

किशनगंज में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पाकिस्तान को असफल देश करार दिया और कहा कि वह कभी भी भारत को शांति से नहीं रहने देगा।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान से मजबूत रहा है और रहेगा. पाकिस्तान न तो अपने ही समुदायों में शांति स्थापित कर पाया है और न ही ईरान और अफगानिस्तान जैसे अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रख पाया है।

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के जहाजों और विमानों की आवाजाही पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, वह सही कदम है लेकिन अब और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने सुझाव दिया कि आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में डालने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

असीम मुनीर की कड़ी आलोचना की

ओवैसी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के भारत-विरोधी बयानों की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुनीर को याद रखना चाहिए कि भारत में रहने वाले मुसलमानों ने 1947 में जिन्ना को ठुकरा दिया था और यहीं रहना चुना था।

उनके वंशज अब किसी भी हालत में इस धरती को नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही ओवैसी ने बांग्लादेश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी की उस टिप्पणी पर भी नाराजगी जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो बांग्लादेश को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा करना चाहिए। ओवैसी ने तीखे शब्दों में कहा कि आपको याद रखना चाहिए कि बांग्लादेश को आज़ादी भारत की वजह से मिली है।

You Might Also Like

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Newsdesk Admin 04/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Belagavi Suicide Case : “EMI के दबाव में मौत या सच्चाई कुछ और? बेलगावी सुसाइड केस में पुलिस ने परिवार के दावे को बताया गलत”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। कर्नाटक के बेलगावी से…

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

सीजी भास्कर 25 मार्च Bastar Naxalism End ISRO…

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026 : Balod…

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Project Kusha Air Defense India 2026 : भारत…

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?