सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत देते हुए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त करने का निर्णय (Paddy Bonus CG) लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस निर्णय को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी फैसले का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा निवासी किसान पहरूराम ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष लगभग 72 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है और अब अंतर राशि मिलने से उन्हें आर्थिक (Paddy Bonus CG) राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि होली के बाद विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का समय शुरू होता है, ऐसे में यह राशि पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। किसान ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के लाखों किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल सरगुजा जिले में ही 52 हजार 553 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है, जिन्हें अब अंतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में एकमुश्त प्राप्त होगी। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
राज्य सरकार का मानना है कि इस निर्णय से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। होली से पहले किसानों को यह राशि मिलने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ने (Paddy Bonus CG) की संभावना है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सरकार के इस फैसले से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।






