CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Field Electric Wire : धान की फसल बचाने बिछाया करंट तार, दो ग्रामीणों की मौत, किसान फरार

Paddy Field Electric Wire : धान की फसल बचाने बिछाया करंट तार, दो ग्रामीणों की मौत, किसान फरार

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share
Paddy Field Electric Wire
Paddy Field Electric Wire

सीजी भास्कर, 31 मई : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी पंडरीपानी में चूल्हट नाला के पास करंट (Paddy Field Electric Wire) लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक खेत के चारों ओर अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुन्नी के निवासी विष्णु मांझी (40) इन दिनों अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में रह रहे थे। शुक्रवार की शाम, वह ग्राम लोसगी के नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने गए थे। शाम करीब सात बजे, नीरसाय यादव उन्हें खेत के रास्ते छोड़ने जा रहे थे।

जब वे चूल्हट नाला के पास पहुंचे, तो अचानक विष्णु मांझी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में नीरसाय यादव भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खेत के मालिक रघु मांझी ने अपनी धान फसल को मवेशियों से बचाने के लिए अवैध रूप से विद्युत पोल से हुकिंग कर खेत के चारों ओर करंटयुक्त तार लगाया था। लोहे के तार के एक हिस्से को बिजली के खंभे से जोड़ा गया था। शनिवार सुबह लगभग छह बजे ग्रामीणों ने दोनों शव देखे, जिसके बाद सरपंच और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस टीम, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में स्वजन को सौंप दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे के जिम्मेदार किसान रघु मांझी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गांव-गांव में लगाए जा रहे तार (Paddy Field Electric Wire)

लखनपुर क्षेत्र में कई किसान धान और अन्य फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर झटका करंट या सीधे विद्युत पोल से अवैध रूप से हुकिंग कर करंटयुक्त तार लगा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अब तक कई मवेशियों और दो लोगों की जान जा चुकी है। ग्राम बेलदगी में भी झटका करंट से एक बैल की मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी खतरनाक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन
Indian Giant Squirrel : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला राज, तीन विशाल भारतीय गिलहरियों और बंदर का शिकार करने वाले गिरफ्तार
लाइव मौत का संदेश : युवक ने कैमरे के सामने खत्म की ज़िंदगी…कहा – ‘कभी किसी से प्यार न करना…’
Lightning Strike : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी मौत बनकर बिजली, उप सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
CG Breaking : हाई प्रोफाइल केस प्रोफेसर अपहरण मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को पूछताछ के लिए बुलाया थाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

शहर के शीतला सरोवर में अब सफाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?