CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, खरीदी केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम, इस रेट से खरीदे जाएंगे किसानों के धान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, खरीदी केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम, इस रेट से खरीदे जाएंगे किसानों के धान

By Newsdesk Admin 13/11/2024
Share

सीजी भास्कर 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की प्रक्रिया चलेगी। कुल 33 जिलों में धान की खरीदी की जाएगी। राज्य की भाजपा सरकार ने साल 2024-25 के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है। प्रदेश में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के जरिए इस बार धान खरीदी की बात राज्य सरकार कर रहा है। 3100 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

धान खरीदी के लिए टोकन सिस्टम

इस बार धान खरीदी के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई है. कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के जरिए किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था भी लागू की गई है। धान खरीदी के लिए साय सरकार ने सीमांत और छोटे किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था भी की है। सीमांत और छोटे किसानों को अधिकतम दो टोकन दिए जाएंगे. इसके अलावा बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन धान की खरीदी के लिए मिलेगा।

धान खरीदी केंद्र पर कैसे इंतजाम?

पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंन्दों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र स्थापित किया गया है. जिसके जरिए धान की खरीदी होगी। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जेनरेटर और इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इंतजाम किया गया है। बायोमेट्रिक मशीन, बारदानों की व्यवस्था, सीसीटीवी का इंस्टॉलेशन, किसानों के बैठने का इंतजाम और केंद्र पर पानी सहित अन्य व्यवस्था भी की गई है। धान खरीदी के लिए प्रदेश में 4.02 लाख गठान बारदाने की खरीदी की स्वीकृति भी दी गई है । ‌

You Might Also Like

जुआ खेलते कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार, होटल के स्वीट रूम में लग रहा था दांव​

MP Rural Water Supply : ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण की नीति टिकाऊ, जनभागीदारी आधारित और दीर्घकालिक प्रभाव वाली हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Auditorium Construction : सीएम साय के गृह जिले में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

TAGGED: bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, hamarbhilai, india, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 13/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article गड़ा धन निकालने तंत्र मंत्र का खेल, बलि देने की थी तैयारी, ग्रामीणों में बिगाड़ा खेल, तांत्रिक सहित पांच गिरफ्तार
Next Article बाघ की मौत पर CM साय रुष्ट, दो वन कर्मी Suspend, रेंजर को शोकाज नोटिस

You Might Also Like

अपराधखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

जुआ खेलते कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार, होटल के स्वीट रूम में लग रहा था दांव​

22/08/2025
MP Rural Water Supply
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

MP Rural Water Supply : ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण की नीति टिकाऊ, जनभागीदारी आधारित और दीर्घकालिक प्रभाव वाली हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

22/08/2025
Auditorium Construction
छत्तीसगढ़

Auditorium Construction : सीएम साय के गृह जिले में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

22/08/2025
CT Scan Facility
छत्तीसगढ़

CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

22/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?