CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारिश में खुले में पड़ा 7.27 करोड़ का धान:न सही कैप कवर, न बना चबूतरा, 7 महीने से नहीं हुआ उठाव..

बारिश में खुले में पड़ा 7.27 करोड़ का धान:न सही कैप कवर, न बना चबूतरा, 7 महीने से नहीं हुआ उठाव..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

बिलासपुर जिले के धान संग्रहण केंद्रों में बीते 7 माह से करीब 7 करोड़ 27 लाख रुपए के धान का उठाव नहीं हुआ है। धान बारिश के मौसम में भी बाहर पड़ा हुआ है। केंद्रों में महज दिखावे के लिए कैप कवर लगाया गया है। यहां न तो धान की बोरियों को रखने के लिए चबूतरा बना है और न ही रखरखाव का कोई खास उपाय किया गया है। ऐसे में बरसते पानी में धान सड़कर खराब होने की आशंका है।

दरअसल, जिले में हुई धान की खरीदी के बाद संग्रहण केंद्रों में रखे धान का बारिश से पहले उठाव करना था। ताकि, धान सुरक्षित तरीके से मिलरों तक पहुंच सके। इसके लिए जिले के मोपका, भरनी, करगीकला और बिल्हा स्थित धान संग्रहण केंद्रों में धान को एकत्रित किया गया है, जिसमें करीब 7 करोड़ 27 लाख रुपए मूल्य का धान 7 महीने से अधिक समय से जाम है।

खुलेआम आसमान के नीचे पड़ी है धान की बोरियां

मोपका, भरनी सहित सभी संग्रहण केंद्रों में धान की बोरियां खुले आसमान के नीचे रख दिया गया है। बारिश शुरू होने पहले जून में धान को ढंकने के लिए कैप कवर की खरीदी की गई थी, जो अंधड़ और हवा में फट गए हैं और धान सही तरीके से ढक नहीं पाया है।

कहीं तिरपाल और कैप कवर फटे हैं तो कहीं बारिश का पानी धान की बोरियों तक पहुंच रहा है। केंद्रों में बारिश से बचाने के लिए चबूतरा भी नहीं बना है, जिसके चलते जमीन गिली हो गई है और उसमें धान की बोरियां रखी हुई है। ऐसे में धान के सड़ने की आशंका है।

17 हजार 929 मिट्रिक टन धान का नहीं हुआ उठाव

दरअसल, जिले में धान का उठाव बहुत धीमी गति से हो रहा है। मिलर्स संग्रहण केंद्रों में गिनती के ट्रक भेज रहे हैं। जिसकी वजह से बारिश में धान सड़कर खराब होने की आशंका है। धान के उठाव और बारिश से बचाव करने के लिए अफसर भी उदासीन हैं।

कहा जा रहा है कि धान उठाने में कम से कम एक महीने का समय और लग सकता है। यदि इस दौरान तेज बारिश होती है, तो यह धान को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। वर्तमान में भरनी संग्रहण केंद्र में ही कुल 39,421 मीट्रिक टन धान में से 17,929 मीट्रिक टन का उठाव होना बाकी है।

इसके अलावा मोपका, भरनी, करगीकला और बिल्हा संग्रहण केंद्र में कुल 1,36,629 मीट्रिक टन धान डंप किया गया था। जिसमें से अब तक 74,477 मीट्रिक टन का ही उठाव हो पाया है। अभी भी 62,152 मीट्रिक टन धान इन केंद्रों में जाम है।

धान उठाव में इसलिए हुई देरी

जिला सहकारी बैंक के अफसरों के अनुसार, इस बार किसानों से 20 की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा गया था। क्योंकि, किसानों को 3,100 प्रति क्विंटल भाव मिला है। वहीं, मिलर्स को उठाव के लिए कम दरें दी गईं, जिसके कारण उन्होंने शुरुआत में धान का उठाव नहीं किया।

शासन-प्रशासन के भारी दबाव के बाद ही उठाव शुरू हो सका। लेकिन, उठाव में तेजी अभी भी नहीं है। वहीं अब संग्रहण केंद्रों में धान ट्रकों में भरने के लिए हमालों (मजदूरों) की भी कमी होने लगी है। खेती-किसानी का काम शुरू होने के कारण हमाल अब खेतों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ सकती है।

जिला विपणन अधिकारी बोले- लगेगा एक माह का समय

जिला विपणन अधिकारी शंभू कुमार गुप्ता का कहना है कि बिलासपुर के साथ ही मुंगेली जिले के धान का भंडारण किया गया है। जिसमें करीब सभी केंद्रों में नीलामी हो गई है। कुछ जगहों पर नीलामी बची है, जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। टेंडर जारी करने की प्रक्रिया मुख्यालय से होती है। अभी जो धान बचे हैं, उसका उठाव करने में करीब एक महीने का समय लग सकता है।

Naan Scam Case: तीसरी बार कोर्ट में सरेंडर की कोशिश, आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा पहुंचे; ED न्यायिक रिमांड की तैयारी में
बिलासपुर कानन जूलॉजिकल पार्क में लॉयन ‘भीम’ की मौत: 15 दिनों से छोड़ा था खाना, किडनी इंफेक्शन से बढ़ रही वन्य प्राणियों की मौत..
हर घर को मिलेगा डिजिटल पता, जनता पर नहीं लगेगा नया Tax, 468 करोड़ से सड़कों का विकास, 200 करोड़ से बनेगा CNG प्लांट…
छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह केम्बो का निधन, कल भिलाई में होगा अंतिम संस्कार
Khallari Ropeway Accident Update 2026: महासमुंद हादसे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर पर भर्ती किसान ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त

17/05/2025
छत्तीसगढ़

GST reform India 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन, बोगस पंजीयन व फर्जी बिलों पर कार्रवाई के लिए केंद्र को दिए सुझाव

05/07/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

साहू परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, मम्मी पापा की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत

23/01/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

नक्सली गतिविधि तेज: CG-तेलंगाना सीमा पर पहाड़ियों में बारूद बिछाया, ग्रामीणों से कहा- ‘शिकार के लिए न आएं’

09/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?