CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया गंभीर रूप से घायल, देशभर में आक्रोश

पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया गंभीर रूप से घायल, देशभर में आक्रोश

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share

रायपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के एक ग्रुप पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गए थे। उनके बेटे शौर्य मिरानिया ने पुष्टि की कि आतंकियों की गोलीबारी में उनके पिता घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शौर्य ने बताया कि दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चे शौर्य व लक्षिता भी साथ में थे,

हालांकि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दिनेश मिरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं।हमले का विवरण:यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक घोड़े पर सवारी का आनंद ले रहे थे। आतंकियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में न केवल लोग बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हो गए हैं। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) भी तैनात की गई है, जबकि भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, J&K पुलिस की SOG, और अन्य एजेंसियां आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं।प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताई चिंता:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अमित शाह ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है, जिसमें गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और जम्मू-कश्मीर के अधिकारी शामिल हुए।राजनीतिक प्रतिक्रियाएं:जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कृत्य है… अपराधी अमानवीय और घृणा के पात्र हैं।” उन्होंने घायलों की देखरेख के लिए अपनी सहयोगी सकीना इत्तू को अस्पताल भेजा है और स्वयं श्रीनगर लौटने की बात कही है।

You Might Also Like

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

Ajit Pawar Death Controversy : ‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था?’ NCP नेता के बयान से फिर गरमाई सियासत

Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: CM विष्णु देव साय का दावा—मजबूत किसान, सशक्त उद्योग और तेज़ी से बढ़ता सेवा क्षेत्र बने प्रदेश की पहचान

Open Paddy Storage Negligence : चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खुले में भीग रहे हजारों बोरी धान

Lucknow Bus Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav jail case: ‘लंगर’ वाले बयान पर खुलकर बोले राजपाल, नवाज़ुद्दीन की बात को बताया दिल से निकली सच्चाई

सीजी भस्कर 23 फ़रवरी राजपाल यादव ने चेक…

Chhattisgarh Budget 2025-26: कल पेश होगा आम बजट, व्यापारी नई तकनीक और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर राहत की आस में

रायपुर में विधानसभा में पेश होने जा रहे…

Airport Recruitment CG
Airport Recruitment CG : माँ महामाया एयरपोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 26 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर…

O Romeo Box Office
O Romeo Box Office : धीमी रफ्तार से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही शाहिद कपूर की फिल्म, OTT रिलीज का इंतजार तेज

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। निर्देशक विशाल भारद्वाज की…

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम के…

You Might Also Like

देश-दुनियामौसम

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

23/02/2026
Ajit Pawar Death Controversy
देश-दुनियाराजनीति

Ajit Pawar Death Controversy : ‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था?’ NCP नेता के बयान से फिर गरमाई सियासत

23/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: CM विष्णु देव साय का दावा—मजबूत किसान, सशक्त उद्योग और तेज़ी से बढ़ता सेवा क्षेत्र बने प्रदेश की पहचान

23/02/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Open Paddy Storage Negligence : चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खुले में भीग रहे हजारों बोरी धान

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?