CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pahlaj Nihalani passes away : हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका

Pahlaj Nihalani passes away : हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे निहलानी ने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पूर्व सहयोगी शशि शेखर ने की है। (Pahlaj Nihalani passes away)

Contents
  • आज होगा अंतिम संस्कार
  • 80 और 90 के दशक के सफल निर्माता : Pahlaj Nihalani passes away
  • गोविंदा के करियर में निभाई अहम भूमिका
  • CBFC अध्यक्ष रहते रहे विवादों में : Pahlaj Nihalani passes away

लंबे समय से थे बीमार : Pahlaj Nihalani passes away

जानकारी के अनुसार, पहलाज निहलानी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें मुंबई के विले पार्ले स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। गुरुवार को उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

आज होगा अंतिम संस्कार

पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

80 और 90 के दशक के सफल निर्माता : Pahlaj Nihalani passes away

पहलाज निहलानी हिंदी कमर्शियल सिनेमा के उन निर्माताओं में शामिल थे जिन्होंने 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने ‘इल्जाम’, ‘आग ही आग’, ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। वर्ष 1993 में रिलीज हुई गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर फिल्म ‘आंखें’ उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही।

गोविंदा के करियर में निभाई अहम भूमिका

हालांकि गोविंदा की पहली फिल्म ‘लव 86’ थी, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहचान फिल्म ‘इल्जाम’ से बनी। इस फिल्म के निर्माता पहलाज निहलानी थे। फिल्म की सफलता ने गोविंदा को बॉलीवुड में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

CBFC अध्यक्ष रहते रहे विवादों में : Pahlaj Nihalani passes away

फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी को उनके सेंसर बोर्ड कार्यकाल के लिए भी याद किया जाएगा। जनवरी 2015 से 2017 तक वह CBFC के अध्यक्ष रहे। इस दौरान फिल्मों में कट लगाने और सख्त सेंसरशिप को लेकर वे लगातार सुर्खियों में रहे।

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान के घर से मिले फिंगर प्रिंट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, कई सच आए सामने
Dhurandhar 2 Update : रहमान डकैत की वापसी तय! दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना मचाएंगे तहलका, सामने आई बड़ी प्लानिंग
K Bhagyaraj death : तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Toxic : जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ से रिलीज किया यश का लुक
Dhurandhar : ‘धुरंधर’ की आधीं में उड़ी रणबीर से लेकर सलमान खान तक की फिल्म, बना डाला खास रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?