CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जंग से पहले ही PAK ने घोषित किया ‘युद्धविराम’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हम कुछ नहीं करेंगे

जंग से पहले ही PAK ने घोषित किया ‘युद्धविराम’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हम कुछ नहीं करेंगे

By Newsdesk Admin 07/05/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मई भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय समेत नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं. भारतीय सैन्यबलों के इस हमले में 90 आतंकी मारे गए हैं. परमाणु हमले और जोरदार जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकी की धमकी देता आया पाकिस्तान अब बैकफुट पर आ गया है.भारत के इस हमले को दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था.

पाकिस्तान ने युद्ध शुरू होने से पहले ही युद्धविराम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे. पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत के हमले के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हम भी कुछ नहीं करेंगे अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है.गौरतलब है कि भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने पाकिस्तानी इलाकों में ये हमला अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं. ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा था कि हम इसका माकूल जवाब देंगे.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की माकूल जवाब देने वाली हेकड़ी कुछ ही घंटों के भीतर निकल गई. अब वह भारत की ओर से कोई अन्य कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कुछ भी नहीं करने की बात कहने लगे हैं.ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करेंपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दो कदम आगे बढ़कर यह कह दिया था कि भारत की ओर से थोपे गए युद्ध का जोरदार तरीके से जवाब देने का अधिकार पाकिस्तान के पास है.

पाकिस्तान की सेना ने भी एक बयान में भारत की कार्रवाई का जवाब देने की बात कही थी. पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय हमले की पुष्टि करते हुए कहा था कि बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयरस्ट्राइक हुई है. इस उकसावे का जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान इसका जवाब अपने चुने गए समय और स्थान पर देगा.

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

Newsdesk Admin 07/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
SDRF Rescue Operation
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

09/02/2026
Raipur Car Fire
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?