CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pakistan Bowler Controversy : विवादित पाक गेंदबाज के समर्थन में अश्विन, बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

Pakistan Bowler Controversy : विवादित पाक गेंदबाज के समर्थन में अश्विन, बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

By Newsdesk Admin 11/02/2026
Share
Pakistan Bowler Controversy
Pakistan Bowler Controversy

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। Cricket News। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में एक नई बहस छिड़ (Pakistan Bowler Controversy) गई है। टीम इंडिया को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है,

लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के विवादित गेंदबाज उस्मान तारिक के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। अश्विन ने उनके बॉलिंग एक्शन पर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर आलोचकों को दो टूक जवाब दिया और सीधे क्रिकेट के नियमों पर ही सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल, उस्मान तारिक अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन के कारण चर्चा में हैं। गेंद को हाथ से रिलीज करने से ठीक पहले उनका रुकना कई पूर्व क्रिकेटरों को खटक रहा है। इसी मुद्दे पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि फुटबॉल में भी पेनाल्टी लेते वक्त रनअप के दौरान रुकने की अनुमति नहीं होती, फिर क्रिकेट में गेंदबाज को गेंद छोड़ने से पहले रुकने की इजाजत कैसे दी जा सकती है।

श्रीवत्स गोस्वामी के इसी सवाल पर अश्विन ने पलटवार किया और उस्मान तारिक का बचाव करते हुए बहस को एक नए मोड़ पर ले गए। अश्विन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अगर फुटबॉल का उदाहरण दिया (Pakistan Bowler Controversy) जा रहा है, तो फिर क्रिकेट में बल्लेबाजों के कुछ खास शॉट्स पर भी सवाल उठने चाहिए।

उन्होंने कहा कि बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स शॉट खेल लेते हैं, जबकि नियमों के मुताबिक उन्हें एक तय साइड से बल्लेबाजी करनी होती है। ऐसे में प्रतिबंध सिर्फ गेंदबाजों पर ही क्यों लागू होते हैं?

अश्विन ने आगे यह भी कहा कि अगर गेंदबाजों को टारगेट किया जा रहा है, तो पहले क्रिकेट के नियमों में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि गेंदबाजों को बिना अंपायर को बताए आर्म बदलने की इजाजत क्यों नहीं होती, जबकि बल्लेबाजों को अपने शॉट्स में इतनी आज़ादी मिलती है। अश्विन का साफ कहना था कि नियमों की समीक्षा जरूरी है, न कि किसी खिलाड़ी को बेवजह निशाना बनाना।

उस्मान तारिक की बात करें तो उनका यह अलग तरह का एक्शन बल्लेबाजों के लिए अब तक एक मिस्ट्री साबित हुआ है। इसी वजह से वह तेजी से सफलता भी हासिल (Pakistan Bowler Controversy) कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए खेले गए अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वह 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके करियर का पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, जहां उनकी असली परीक्षा मानी जा रही है।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्पिन खेलने में माहिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने उस्मान तारिक कितना असर छोड़ पाते हैं। वहीं अश्विन के इस बयान ने क्रिकेट में नियमों और गेंदबाज-बल्लेबाज के बीच संतुलन को लेकर एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Newsdesk Admin 11/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

जांजगीर-चांपा, 29 मार्च। जिले में एक सनसनीखेज लूट…

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

तख्तपुर, 29 मार्च। बिलासपुर के बाद अब तख्तपुर…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
MI vs KKR 2026
खेल

MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?