CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संन्यास लेगा पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद टीम में उथल-पुथल

संन्यास लेगा पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद टीम में उथल-पुथल

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर,26 फरवरी अपने ही घर में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पहले राउंड में बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है. न्यूजीलैंड और भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक बड़े खिलाड़ी ने संन्यास का फैसला कर लिया है.

पाकिस्तानी मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक, टीम के अनुभवी बल्लेबाज और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल के हीरो फखर जमां ने अपने करियर को यहीं पर रोकने की ठान ली है. इसके मुताबिक, बाएं हाथ का ये स्टार बल्लेबाज जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान करेगा.पूरे 29 साल के बाद अपने घर में पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित कर रहे पाकिस्तान से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम ने अपने फैंस को बुरी तरह निराश कर दिया.

टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड और फिर दूसरे मैच में भारत के हाथों मिली हार के साथ ही टीम टूर्नामेंट के पहले राउंड से ही बाहर हो गई. इसके बाद से ही हर कोई पूरी टीम पर टूट पड़ा है. पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया के अलावा फैंस भी टीम में बदलाव की मांग कर रहे हैं.संन्यास के साथ ही पाकिस्तान छोड़ने की तैयारीइन बदलावों की मांग के बीच पाकिस्तान के दिग्गज ओपनर फखर जमां संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं.

पाकिस्तानी मीडिया समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के फखर जमां ने अपने करीबियों से इस बारे में बात की है और उन्हें बता दिया है कि वो संन्यास लेने जा रहे हैं. जल्द ही वो आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर देंगे. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि फखर जल्द ही पाकिस्तान छोड़कर अपने परिवार के साथ किसी दूसरे देश में बसने की भी तैयारी में हैं. चैंपियंस ट्रॉफी की हार के बाद पाकिस्तानी टीम में ये पहली बड़ी कुर्बानी होगी.चोट के कारण हो गए थे बाहरफखर जमां का ये फैसला टीम की हार के अलावा उनकी फिटनेस के कारण भी होता दिख रहा है.

फखर जमां इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से ही वो फिटनेस के कारण मैदान से बाहर थे. टूर्नामेंट से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज से उन्होंने मैदान में वापसी की थी. यहां तो उनकी वापसी दमदार रही थी लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच की दूसरी ही गेंद पर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही वो जूझते रहे और बल्लेबाजी के दौरान भी मुश्किल में नजर आए थे. इस मैच के साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और फिर भारत के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे.

चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू, इसके साथ ही खत्मसंयोग से फखर का वनडे करियर भी 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के साथ शुरू हुआ था. इसी टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था. अब 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में ही बाहर होने के साथ ही उनका करियर खत्म हो रहा है. फखर ने 86 वनडे मैच में 46 की औसत से 3651 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं. वो पाकिस्तान के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.

Abhishek Sharma’s Records : 68 गेंदों पर 135 रन ठोककर अभिषेक शर्मा ने बना डाले कई कीर्तिमान
Sanju Samson : राजस्थान रॉयल्स में होगा बड़ा उलटफेर, इस खिलाड़ी की एंट्री से रियान पराग से छिनेगी कप्तानी
Pakistan Bowler Controversy : विवादित पाक गेंदबाज के समर्थन में अश्विन, बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”
Manav Suthar : पहले ही मुकाबले में छा गए मानव सुथार, ऐसा कमाल कर रचा खास इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?