CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PAN card correction online : PAN Card में नाम या पता गलत? ऑनलाइन करेक्शन से मिनटों में होगी समस्या खत्म, जानिए पूरा तरीका

PAN card correction online : PAN Card में नाम या पता गलत? ऑनलाइन करेक्शन से मिनटों में होगी समस्या खत्म, जानिए पूरा तरीका

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share
PAN card correction online
PAN card correction online

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। आज के डिजिटल दौर में PAN Card सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि हर बड़े वित्तीय काम की बुनियाद (PAN card correction online) बन चुका है। नौकरी जॉइन करने, बैंक खाता खोलने, निवेश करने या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने तक—हर जगह पैन कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में अगर PAN Card में नाम की स्पेलिंग, पता, जन्मतिथि या अन्य जानकारी गलत हो, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं।

Contents
  • PAN Card में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?
  • किन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत?
  • गलत जानकारी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
  • क्यों जरूरी है समय पर सुधार?

अच्छी बात यह है कि अब इन गलतियों को सुधारने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। Income Tax Department ने PAN Card Correction की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे घर बैठे कुछ ही मिनटों में आवेदन किया जा सकता है।

PAN Card में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?

ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए PAN Card में निम्न जानकारियां बदली जा सकती हैं—

नाम या सरनेम में सुधार

पिता का नाम

जन्मतिथि

पता (Address)

फोटो और हस्ताक्षर

यह सुविधा NSDL और UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट्स (PAN card correction online) पर उपलब्ध है।

PAN Card Correction Online: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सबसे पहले NSDL या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

“Changes / Correction in PAN Data” विकल्प पर क्लिक करें।

PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी दर्ज करें।

फॉर्म सबमिट करते ही 15 अंकों का यूनिक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें।

जिस जानकारी में बदलाव करना है, उसे सिलेक्ट कर सही विवरण भरें।

पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें।

आवेदन पूरा होने के बाद पावती रसीद (Acknowledgement) मिलती है, जिसकी मदद से PAN Correction Status भी ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।

किन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत?

पहचान प्रमाण (Aadhaar Card, Passport आदि)

पता प्रमाण (Aadhaar, Voter ID, Utility Bill)

जन्मतिथि प्रमाण

फोटो और हस्ताक्षर

सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।

गलत जानकारी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

PAN Card में गलत या फर्जी जानकारी देना कानूनन (PAN card correction online) अपराध है। नियमों के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज या गलत पहचान के इस्तेमाल पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। इसलिए PAN Correction या नया PAN बनवाते समय पूरी सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

क्यों जरूरी है समय पर सुधार?

PAN Card की जानकारी बैंक, इनकम टैक्स और निवेश से सीधे जुड़ी होती है। छोटी-सी गलती भी बड़े लेन-देन में रुकावट बन सकती है। ऐसे में ऑनलाइन करेक्शन सुविधा का इस्तेमाल कर समय रहते जानकारी सही कर लेना समझदारी है।

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला… RTE के तहत आय सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये की
Twisha Sharma : ट्विशा शर्मा मौत मामले में महिला आयोग सख्त, सात दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- ‘एयर इंडिया के विमान…’
बेटी की शादी के लिए मां ने मंदिर में डाली डाका!…
कनाडा भेजने के नाम पर 32 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Egg Powder
Egg Powder : ओडिशा से यूरोप तक पहुंचा भारतीय अंडा पाउडर, पहली खेप ने खोले नए बाजार के दरवाजे

सीजी भास्कर, 21 जून। देश के कृषि निर्यात…

Banking Jobs
Banking Jobs : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका, हजारों पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल

सीजी भास्कर, 21 जून। सरकारी बैंक में काम…

Team India England tour squad : विराट-बुमराह की वापसी, शतकवीर यशस्वी बाहर

Team India England tour squad

Yoga Day Event Controversy in Bemetara : नाराज हुए विधायक ईश्वर साहू, मंच छोड़कर चले गए

Yoga Day Event Controversy in Bemetara

Cannabis Law : गांजा को लेकर बढ़ती बहस के पीछे क्या है वजह, बदल सकते हैं पुराने नियम

सीजी भास्कर, 21 जून। देश में नशे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?