CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पापा ने मम्मी को छत से फेंका…’ 6 साल की बेटी की गवाही पर पति को आजीवन कारावास

पापा ने मम्मी को छत से फेंका…’ 6 साल की बेटी की गवाही पर पति को आजीवन कारावास

By Newsdesk Admin 11/03/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मार्च पापा रात में शराब पीकर घर आए थे और फिर से छत पर बैठकर शराब पीने लगे. मम्मी ने मना किया तो मम्मी और पापा के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा. गुस्से में पापा ने मम्मी को छत से धक्का दे दिया जिसके बाद मम्मी नीचे गिर गई और मर गई.’ 6 साल की बच्ची की इसी गवाही की वजह से उसके पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

बच्ची घटना की चश्मदीद गवाह थी और उसने कोर्ट के सामने गवाही दी. गवाही लेने से पहले कोर्ट ने बच्ची से कई सवाल किए और उसकी समझ को परखा.कानपुर के बिधनू निवासी वंदना की शादी 2017 में चौबेपुर निवासी कुशल तिवारी के साथ हुई थी. कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर कुशल तिवारी अपनी पत्नी वंदना को प्रताड़ित करने लगा. इस बात की शिकायत वंदना ने अपने मायके में भी की थी लेकिन कुछ समय बाद जब वंदना के बेटी हुई तो मायके वाले भी बच्ची के भविष्य को देखते हुए चुप रहने को कहते थे.

जब भी दहेज को लेकर बात होती तो किसी तरह से समझा बुझा कर शांत कर दिया जाता था.29 जून, 2022 को वंदना के मायके वालों को सूचना मिली कि उनकी बेटी को चोट लगी हैं और वो अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर्स के अनुसार सर में चोट लगने की वजह से वंदना की मौत हो गई थी. इस मामले में मायके वालों की तरफ से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था. सुनवाई के दौरान गवाही के लिए वंदना की 6 साल की बेटी को भी बुलाया गया.कोर्ट ने पहले कुछ सवाल करने यह समझा कि बच्ची को कुछ समझ है या नहीं. कहीं वो किसी के प्रभाव में तो नहीं है. संतुष्ट होने के बाद कोर्ट ने बच्ची की गवाही की इजाजत दी.

बच्ची ने बताया कि उसके पापा शराब पीकर आए थे और फिर से शराब पीने छत पर बैठ गए. मम्मी और पापा में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और पापा ने मम्मी को छत से धक्का दे दिया जिसकी वजह से मम्मी नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई. बच्ची की गवाही पर कोर्ट ने कुशल तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 11/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?