CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pariksha Pe Charcha : दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

Pariksha Pe Charcha : दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

By Newsdesk Admin
20/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha) के नौवें संस्करण में इस वर्ष महासमुंद की होनहार छात्रा सृष्टि साहू छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा सृष्टि का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया है। विद्यालय की शाला नायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सृष्टि साहू एक दिन के लिए प्रतीकात्मक प्राचार्य का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्य अमी रुफस के मार्गदर्शन में संस्था के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने माई गवर्नमेंट पोर्टल पर पंजीयन किया था, जिसमें सृष्टि ने अपनी प्रतिभा के दम पर दिल्ली के लिए चयन हासिल किया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने छात्रा (Pariksha Pe Charcha) का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी दिल्ली यात्रा के लिए हवाई टिकट (फ्लाइट) और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित कराई गई हैं। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का यह इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी का एक सुनहरा अवसर है। इसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सीधे प्रधानमंत्री से जुड़कर परीक्षा के अनुभवों और सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हैं।

जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव अत्यंत गौरवशाली होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी का अवसर, विशेष परीक्षा पे चर्चा किट, सहभागिता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण (संभावित) निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद के माध्यम से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस अवसर पर छात्रा को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, और लक्ष्य-प्राप्ति की प्रेरणा मिलेगी, जो भविष्य में उसके शैक्षणिक सफर को और उन्नत बनाएगा।

सृष्टि की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, एपीसी संपा बोस ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश पाण्डेय, अंशुमाला बारिक (कक्षा शिक्षिका) और समस्त स्टाफ ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय में इस चयन की खबर से छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है और कई विद्यार्थी अब (Pariksha Pe Charcha) में भाग लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इसी के साथ विद्यालय के शिक्षकगण ने भी छात्रों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी है।

सृष्टि के इस चयन से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश के छात्र-छात्राएं यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं। इस उपलब्धि को देखकर अन्य छात्र-छात्राओं में भी आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में दृढ़ संकल्पित हो रहे हैं।

Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
Elephant Terror Raigarh 2026: खेतों में उतरे हाथी, 8 किसानों की फसल रौंदी, 101 हाथियों से बढ़ी दहशत
“चिट्ठी साजन को दे आ…..आईला कबूतर तो उड़ा ही नहीं….‼️” 🛑 सफेद कबूतर बना SP-कलेक्टर के बीच तल्खी की वजह 🛑 स्वतंत्रता दिवस की घटना पर SP ने पत्र लिखकर करी जांच की मांग……..”उड़ाने के लिए दिया गया था बीमार कबूतर….❓”
Shivraj Singh Chauhan Statement: वीबी-जी राम जी के विरोध पर कांग्रेस को केंद्रीय मंत्री का करारा जवाब
Team India Performance : ‘अनुशासन’ में अर्शदीप का ब्रेक फेल, गिल का बल्ला गुल, सूर्या अस्त… सिर्फ गंभीर दोषी क्यों!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai’s Chaupal : महुआ पेड़ की छांव में, तेंदूपत्ता संग्राहकों से जाना हालचाल

सीजी भास्कर, 21 मई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai…

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी…

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल

सीजी भास्कर, 21 मई। झारखंड में नक्सल विरोधी…

Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime News

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये

28/08/2025
Vishnudev Sai Delhi Visit
छत्तीसगढ़

Vishnudev Sai Delhi Visit : दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मिले सीएम साय

03/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर का आसमान गूंजेगा फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट से: एयरफोर्स करेगी रोमांचक एयर शो..

04/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन

28/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?