CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटेल को नहीं करने दिया, हम कांटा निकालकर रहेंगे…पाकिस्तान के आतंक पर पीएम मोदी की हुंकार

पटेल को नहीं करने दिया, हम कांटा निकालकर रहेंगे…पाकिस्तान के आतंक पर पीएम मोदी की हुंकार

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज वो गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लिया और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि ये प्रॉक्सी वार नहीं आप वार ही कर रहे थे. उन्होंने आतंकियों का राजकीय सम्मान किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं नई पीढ़ी को कहना चाहता हूं कि कैसे देश को बर्बाद किया गया है.

अगर आप 1960 की सिंधु जल संधि का अध्ययन करेंगे, तो आपको झटका लगेगा. यह तय हुआ था कि जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने बांधों की सफाई नहीं की जाएगी. गाद निकालने का काम नहीं किया जाएगा. तलछट साफ करने के लिए नीचे के गेट बंद रहेंगे. 60 साल तक ये गेट कभी नहीं खोले गए. जिन जलाशयों को 100 प्रतिशत क्षमता तक भरना था, वे अब केवल 2 प्रतिशत या 3 प्रतिशत तक ही सीमित रह गए हैं. अभी, मैंने कुछ नहीं किया है और लोग वहां (पाकिस्तान) पसीना बहा रहे हैं. हमने बांधों की सफाई के लिए छोटे-छोटे गेट खोले हैं, और वहां पहले से ही बाढ़ आ गई है. कल 26 जनवरी थी, जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला था.

कांटे को निकाल कर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर परेशान रहता है. हमने तय कर लिया है उस कांटे को निकाल कर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं 2 दिनों से गुजरात में हूं. कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है. गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था ऐसा दृश्य था. ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-कोने में है.

पीएम मोदी ने कहा कि 1947 में मां भारती के टुकड़े हुए थे. उस समय कटनी चाहिए थी जंजीरें लेकिन काट दी गईं भुजाएं. देश के तीन टुकड़े कर दिए गए और उसी रात पहला आतंकी हमला कश्मीर की धरती पर हुआ. मां भारती का एक हिस्सा आतंकवादियों के बलबूते पर, मुजाहिदीनों के नाम पर पाकिस्तान ने हड़प लिया.

अगर उसी दिन इन मुजाहिदीनों को मौत के घाट उतार दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मान ली गई होती, तो 75 साल से चला आ रहा ये सिलसिला (आतंकी घटनाओं का) देखने को नहीं मिलता. 6 मई की रात जो लोग मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया. उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया.

जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, हमारे भारतीय सशस्त्र बलों-हमारे बहादुरों-ने उन्हें इस तरह से हराया कि वे कभी नहीं भूल पाएंगे. यह महसूस करते हुए कि वे भारत के खिलाफ सीधे युद्ध में कभी नहीं जीत सकते, उन्होंने छोटे युद्ध का सहारा लिया, इसके बजाय आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की. हम इसे छोटा युद्ध नहीं कह सकते हैं.

हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं

पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल के समय में हमने कोरोना देखा, पड़ोसियों के साथ की परिस्थितियों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा को भी झेला, लेकिन इसन सबके बावजूद भी हम 11 नंबर की अर्थव्यवस्था से दुनिया की 4 थे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं. हमारा लक्ष्य है हम विकास चाहते हैं प्रगति चाहते हैं. इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया है. यहां से मुझे जो शिक्षा और दीक्षा मिली है. जो सपने आपने मुझमें संजोए उसे वास्तविकता में पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि गुजरात ने नमक से हीरे तक का सफर तय किया है.

गुजरात सरकार ने 20 साल के शहरी विकास के लिए जो रोड मैप बनाया है उसे गुजरात के लोगों के लिए सामने रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि 2047 हिंदुस्तान विकसित ही होना चाहिए. आजादी के 100 साल ऐसे ही नहीं मनाएंगे. आप कल्पना की कीजिए वीर सावरकर, नेताजी, सरदार पटेल ने आजादी से पहले जो भाव पैदा किया था. इन सबमें आजादी के लिए इच्छा शक्ति नहीं होती तो आज हम आजाद नहीं होते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया. रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

India Road Safety : तेज रफ्तार स्विफ्ट कार रेलिंग से भिड़ी, दो की मौत, तीन गंभीर—सफर बना मातम
दिल्ली से लौटे ‘माउंटेन मैन’ के बेटे भगीरथ मांझी, बोले – चार दिन तक इंतज़ार किया, लेकिन Bhagirath Manjhi Ticket Issue पर पार्टी ने निराश किया
भारत की बेटियां बनीं World Champions — पंजाब में लौटते ही हुआ भव्य स्वागत
NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस 🟦 23 जून को फिर से परीक्षा 🟩 केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा…..
अंबेडकर अस्पताल में जटिल एंजियोप्लास्टी सफल, लाइव ऑपरेशन देशभर के कार्डियोलॉजिस्ट ने देखा…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

Government Rice
Government Rice :  सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोने का बिस्किट दिलाने का…

Ration Scam
Ration Scam :  सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?