सीजी भास्कर 18 फ़रवरी। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में गौवंश तस्करी का मामला सामने (Pickup Accident Jashpur) आया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरी 10 गायों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गायें घायल हो गईं। वाहन में सवार तस्कर हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, तपकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।
तेज गति के कारण ग्राम साजबाहर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे (Pickup Accident Jashpur) में जा पलटी। हादसे में 3 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष गायों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया (Pickup Accident Jashpur) गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार तस्करों की तलाश जारी है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।





