CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 25 सवारों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त: 3 की जान गई, 15 से अधिक घायल; लौट रहे थे चौथिया से

25 सवारों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त: 3 की जान गई, 15 से अधिक घायल; लौट रहे थे चौथिया से

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 25 लोग से भरी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में मंगली बाई (60) और बुधियारीन नेताम (70) का नाम शामिल है। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वाले पोटपारा बोरई के रहने वाले थे। सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा ?

दरअसल, पोटपारा बोरई के 25 लोग नई नवेली दुल्हन को ससुराल मोहपाल डिगा से मायके लाने गए थे। रात करीब 10 बजे भूमका दीगानार के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई। पिकअप पर ड्राइवर का कंट्रोल नहीं रहा और गाड़ी खेत में जाकर पलट गई।

इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप में ज्यादातर महिलाएं सवार थी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन नहीं पहुंचने पर घायलों को निजी गाड़ियों की मदद से फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ टूटा

स्थानीय लोगों के मुताबिक कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। किसी का सिर फूट गया है, तो किसी के हाथ-पैर में चोट है। कुछ लोगों को चोटें नहीं आई है, लेकिन अंदरूनी दर्द है। गाड़ी पलटने के दौरान कई लोग बेहोशी की हालत में भी थे।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुषों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

बड़ेडोंगर पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर परिजनों को दे दी गई है। इसके साथ ही मंगली बाई और बुधियारीन नेताम समेत 3 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Police Assault Video Durg: रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की कार्रवाई पर उठे सवाल

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

Power Cut Raigarh Today : छत्तीसगढ़ के Raigarh…

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

Ganja Smuggler Arrested Kawardha : छत्तीसगढ़ के Kawardha…

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

Elephant Calf Death Raigarh : छत्तीसगढ़ के Raigarh…

Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : मार्च के दूसरे पखवाड़े…

Police Assault Video Durg: रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की कार्रवाई पर उठे सवाल

Police Assault Video Durg : छत्तीसगढ़ के Durg…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

15/03/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?