CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojna : इस जिले में रिकॉर्ड टाइम में 14 हजार 541 आवासों का निर्माण पूरा

PM Awas Yojna : इस जिले में रिकॉर्ड टाइम में 14 हजार 541 आवासों का निर्माण पूरा

By Newsdesk Admin 29/04/2025
Share
PM Awas Yojna
PM Awas Yojna

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PM Awas Yojna) के तहत रायगढ़ जिले ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पूरे प्रदेश में आवास निर्माण के मामले में पहले पायदान पर है।

रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए समन्वित रणनीति बनाकर मिशन मोड में काम किया गया, जिसका असर रहा कि आवास निर्माण के मामले में रायगढ़ पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा।

जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 60 हजार 609 आवासों (PM Awas Yojna) का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इनमें से 52 हजार 307 आवासों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें से अब तक 14 हजार 541 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। यह इस अवधि में पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

जिले को मिले इस वृहद लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक व्यापक रणनीति तैयार की गई। जिला एवं जनपद स्तरीय फील्ड ऑफिसरों को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में निरीक्षण हेतु भेजा गया।

इन निरीक्षणों की प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाती है। निर्माण कार्य में आ रही जमीनी समस्याओं जैसे कि लेबर, राजमिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट और पानी की उपलब्धता का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर निर्माण में तेजी लाई जा रही है।

वृहद निर्माण वाले ग्राम पंचायतों में शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्माण सामग्री को एक स्थान पर संग्रहित किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को सामग्री क्रय करने में सहूलियत हो रही है। रायगढ़ जिले द्वारा किए गए इन समन्वित प्रयासों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को जिले में नई गति प्रदान की है।

आवास प्लस सर्वे में अग्रणी है रायगढ़ (PM Awas Yojna)

रायगढ़ जिले में आवास प्लस सर्वे का काम भी व्यापक स्तर पर चल रहा है। ‘आवास प्लस सर्वे 2024’ के माध्यम से पूर्व में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा गया है। जिले में कुल 1 लाख 01 हजार 11 हितग्राही इस सर्वे के माध्यम से जोड़े गए हैं। जिनमें 8 हजार 740 सेल्फ सर्वे व 92 हजार 271 असिस्टेड सर्वे के माध्यम से चिन्हित किए गए हैं।

You Might Also Like

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

Newsdesk Admin 29/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
NCERT Books Mandatory
छत्तीसगढ़शिक्षा

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

07/02/2026
Divisional Employment Fair
छत्तीसगढ़रोजगार

Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?