CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan Yojana : एक ही खेत, कई परिवार और सबको मिलेगा सम्मान निधि के 6-6 हजार रुपये

PM Kisan Yojana : एक ही खेत, कई परिवार और सबको मिलेगा सम्मान निधि के 6-6 हजार रुपये

By Newsdesk Admin 15/09/2025
Share
PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) में अब नया प्रावधान किसानों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी भूमि खाते में कई परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग सालाना 6,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। यह राशि प्रतिवर्ष तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार किसान (PM Kisan Yojana) परिवार का अर्थ पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। यदि साझा भूमि खाते में अनेक परिवार रहते हैं, तो योजना का लाभ खाता संख्या से नहीं बल्कि परिवार की इकाई पर निर्भर करेगा। यानी अलग-अलग परिवारों को (Farmers Scheme) सम्मान निधि का लाभ स्वतंत्र रूप से मिलेगा।

इस योजना (PM Kisan Yojana) का उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और अब तक लाखों किसान इसका लाभ उठा चुके हैं। योजना से जुड़े दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है।

यही नहीं, फरवरी 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य के 25 लाख 47 हजार किसानों को इस योजना की 20वीं किश्त के रूप में 553 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। यह (Farmers Scheme) लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा गया, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रही। रायपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों ने इस योजना से बड़ी राहत महसूस की है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कहना है कि कोई भी पात्र किसान परिवार इससे वंचित न रहे, इसके लिए राज्यों और जिलों को पात्रता की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया गया है। योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलता। जिन श्रेणियों को इससे बाहर रखा गया है उनमें संस्थागत भूमि धारक, पूर्व और वर्तमान संवैधानिक पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर), 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी और आयकरदाता परिवार भी इस (Farmers Scheme) के दायरे से बाहर हैं।

You Might Also Like

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Period Leave Policy India : Menstrual Leave पर राष्ट्रीय नीति की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट बोला – कानूनी अनिवार्यता से महिलाओं की नौकरी प्रभावित हो सकती है

Newsdesk Admin 15/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Education Budget 2026: 22,466 करोड़ का शिक्षा बजट पास, पहली कक्षा से योग-वैदिक गणित और आखिरी पीरियड में खेल अनिवार्य

School Education Budget 2026 : राज्य विधानसभा में…

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

Vinod Tiwari Arrest Case : प्रधानमंत्री Narendra Modi…

Opium Smuggling Network: झारखंड से जुड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, सरहदी गांवों में कराई जा रही थी अवैध खेती

Opium Smuggling Network : छत्तीसगढ़ के उत्तरी सरहदी…

Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन

Gaudham Yojana Controversy : छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना…

Gaudham Yojana Chhattisgarh: सड़कों पर घूमते मवेशियों की समस्या से निपटने की पहल, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे गौधाम योजना का शुभारंभ

Gaudham Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?