सीजी भास्कर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित रजत महोत्सव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Chhattisgarh Rajat Mahotsav Speech) ने प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि “छत्तीसगढ़ की यह 25 साल की यात्रा विकास, जनसेवा और आत्मनिर्भरता की जीवंत कहानी है।”
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ₹14,260 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत श्री सत्य साईं संजीवनी हृदय अस्पताल से की, जहां उन्होंने बच्चों से “दिल की बात” करते हुए उनके सपनों और भविष्य की बातें सुनीं।
सुबह निर्धारित समय से पहले रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Chhattisgarh Rajat Mahotsav Speech) लगभग 64 वाहनों के काफिले के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उन बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की, जिनकी निःशुल्क हृदय सर्जरी वहीं की गई थी। यह अस्पताल अब तक 20 हजार से अधिक हृदय सर्जरी और डेढ़ लाख से ज्यादा ओपीडी कर चुका है – जिससे अनगिनत परिवारों को नई उम्मीद मिली है।
कोरबा की एक बच्ची ने जब प्रधानमंत्री को बताया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है, तो मोदी भावुक हो गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बेटी, तुम्हारा सपना अब हजारों बच्चों को नई राह दिखाएगा।” इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वाराणसी में भी ऐसा ही अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश के बच्चों को भी मुफ्त और बेहतर हृदय उपचार मिल सके।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सत्य साईं संगठन की समाजसेवा और जल संरक्षण (PM Modi Chhattisgarh Rajat Mahotsav Speech) के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम के दौरान मोदी ने ब्रह्माकुमारी संगठन के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और वीर नारायण सिंह स्मारक तथा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन भी किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा—
“छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में यह राज्य आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”


