प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल उन्हें भेंट किया. महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त हुआ. इस धार्मिक मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे.पीएम मोदी से मुलाकात करने से पहल तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा अमेरिकी धरती पर की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया.श्रीमद्भगवत गीता से मिलता है मार्गदर्शनः तुलसीहिंदू धर्म को मानने वाली तुलसी गबार्ड ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह अक्सर अच्छे और कठिन समय दोनों में श्रीमद्भगवत गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से शक्ति और मार्गदर्शन प्राप्त करती हैं.भारत-अमेरिका संबंधों की प्रबल समर्थक हैं तुलसीतुलसी गबार्ड रविवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचीं. खुफिया सहयोग, साइबर सुरक्षा और रक्षा संबंधों पर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की. उनकी यह यात्रा फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद हुई है. जहां उन्होंने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी और उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों का प्रबल समर्थक बताया था.गबार्ड ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग संबंधी बैठकों में शिरकत कीअपनी यात्रा के दौरान तुलसी गबार्ड ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई बैठकों और सम्मेलनों में भाग लिया. वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित एक सम्मेलन में लगभग 20 देशों के खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों के साथ शामिल हुईं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 2022 से रायसीना डायलॉग के साथ आयोजित हुआ.तुलसी गबार्ड की दूसरी विदेशी यात्राअमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने के बाद तुलसी गबार्ड की यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा है .इससे पहले उन्होंने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया था.
PM मोदी ने तुलसी गबार्ड को गिफ्ट किया महाकुंभ का पवित्र जल, रिटर्न में मिली तुलसी की माला, VIDEO

You Might Also Like
Newsdesk Admin
ताजा खबरें
Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा
Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर
सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा
सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव
सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?
सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

