CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Security : रायपुर राज्योत्सव में सुरक्षा के अभेद्य घेरे में होंगे पीएम मोदी, 95 अफसरों की निगरानी, 35 सौ जवान रहेंगे तैनात

PM Modi Security : रायपुर राज्योत्सव में सुरक्षा के अभेद्य घेरे में होंगे पीएम मोदी, 95 अफसरों की निगरानी, 35 सौ जवान रहेंगे तैनात

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
PM Modi Security
PM Modi Security

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार रायपुर में राज्योत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Security) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 14 डीआइजी और आइजी स्तर के अधिकारी समेत कुल 95 पुलिस अफसरों की विशेष टीम गठित की गई है।

Contents
  • एयरपोर्ट में एक घंटे से अधिक चला रिहर्सल
  • एयरपोर्ट से नया रायपुर वन-वे
  • 100 ई-रिक्शे पार्किंग से लोगों को निशुल्क लाएंगे-ले जाएंगे

इसके अलावा स्थानीय पुलिस, एसपीजी (PM Modi Security) और प्रशासनिक अमला भी पूरे समय सक्रिय रहेगा। एडीजी दीपांशु काबरा को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ रायपुर रेंज आइजी अमरेश मिश्रा और रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह सुरक्षा की निगरानी करेंगे। ये तीनों अफसर पीएम मोदी के सभी कार्यक्रमों में साथ रहेंगे और सुरक्षा तैयारियों की हर स्तर पर मॉनिटरिंग करेंगे।

रायपुर: पुलिस के अनुसार राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान नवा रायपुर (PM Modi Security) में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा जोन लागू किया जाएगा। वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान आम जनता से संयम बरतने की अपील की गई है।

एयरपोर्ट में एक घंटे से अधिक चला रिहर्सल

रायपुर एयरपोर्ट में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने रिहर्सल किया। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था में जो भी चूक देखी गई, उसे तत्काल दूर किया गया। एयरपोर्ट से काफिला नया रायपुर तक पहुंचा। वहां भी सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।

एयरपोर्ट से नया रायपुर वन-वे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आने वालों के लिए छह रूट तय किए गए हैं। इधर रोड शो की बैरिकेडिंग के लिए एयरपोर्ट से नवा रायपुर (PM Modi Security) तक वन-वे कर दिया गया है। हर रूट के लिए एक क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और रास्ता मोबाइल पर दिखाई देगा। लोकेशन के आधार पर कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंच सकेगा। जिस रूट से प्रधानमंत्री का आवागमन होगा, वहां आम लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए आम लोगों के लिए अलग रूट तय किया गया है।

100 ई-रिक्शे पार्किंग से लोगों को निशुल्क लाएंगे-ले जाएंगे

राज्योत्सव समारोह में आने वाले लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे और आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नवा रायपुर में 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ये सभी पार्किंग मेला स्थल से एक से सवा किलोमीटर की दूरी पर हैं। पार्किंग से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए हर दिन 100 ई-रिक्शे और बसें तैनात की जाएंगी, जिनसे लोग निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

PM Awas Yojana Corruption : पीएम आवास के लिए रोजगार सहायक ने मांगें पैसे…जिपं सीईओ ने किया बर्खास्त…
Common Service Centers : निर्धारित मानकों का पालन न करने पर 33 कॉमन सर्विस सेंटर बंद
Illegal liquor Raid : आंगन से चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, कोनी पुलिस की घेराबंदी में 40 लीटर जब्त
Paddy Procurement Protest : धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग पर NH-130 धुर्वागुड़ी में कांग्रेस का चक्काजाम
David Chacko Arrest : घर से चल रहा था संगठित नेटवर्क, धर्मांतरण मामले का बड़ा खुलासा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड
Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा चुनाव (Pathalgaon Election Case)…

Korba News
Korba News : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, कर्मचारियों को चकमा देकर निकला

कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से…

NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMS Scholarship Exam 2026)…

Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश
Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों (Chhattisgarh Diwali Holiday…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पांच दिन बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?