CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 50वें दौरे पर वाराणसी आएंगे PM मोदी, 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

50वें दौरे पर वाराणसी आएंगे PM मोदी, 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

सीजी भास्कर 10 अप्रैल पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. ये उनका 50वां दौरा होगा. फिलहाल, पीएम मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है. पार्टी ने पीएम की जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया है. वाराणसी में पीएम मोदी की सिर्फ एक जनसभा है, वो भी शहर के बाहर. वह लगभग तीन घंटा अपने संसदीय क्षेत्र में बिताएंगे. इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.

जनता को संबोधित भी करेंगे. इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए बीजेपी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि 11 अप्रैल को पीएम मोदी का आगमन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हो रहा है. कोई सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री रहते हुए 50 बार आया हो यह जानकारी का विषय है. उन्होंने बताया कि मंडल और बूथ लेवल तक का कार्यकर्ता पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं.जहां तक तैयारी की बात है तो मंडल स्तर से लेकर विधानसभा तक की बैठकें कार्यकर्ता कर चुके हैं. गांव-गांव में विधायक, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता, आम लोगों से मिलकर सूचना दे रहे हैं और संपर्क कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए चलना है. उन्होंने आगे बताया कि जब कभी पीएम मोदी आते हैं तो कोई न कोई सौगात लेकर आते हैं. इस बार वो 3884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. संगठन की ओर से जगह-जगह पीएम मोदी के स्वागत के लिए चौराहों को सजाया जा रहा है.

झंडा, बैनर, पोस्टर आदि लगाकर पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन होगा. ढोल नगाड़े बजेंगे. दिलीप पटेल ने आगे बताया कि 50 हजार से ज्यादा लोग सिर्फ संगठन के होंगे. इसके अलावा काशीवासी आम लोग भी पहुंचेंगे. रोड शो नहीं होगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे मेहंदीगंज जनसभा स्थल जाएंगे. वहां जनसभा को संबोधित करने और लाभार्थियों को कार्ड बांटने के बाद वापस एयरपोर्ट लगभग 12:30 बजे पहुंचकर दिल्ली के लिए निकल जाएंगे. 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला…
Durg Murder Case Update: सूदखोरी विवाद में कारोबारी की हत्या, 2 महीने बाद फरार आरोपी दबोचा गया
Oh…my…God….जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था आमिर खान, दुकान से यूरिन से भरा केन बरामद, बेटे सहित गिरफ्तार
Karnataka CM : कर्नाटक को मिला नया मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने संभाली कमान, कई दिग्गजों ने भी ली शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?