CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM National Child Award : नक्सल प्रभावित गांव से राष्ट्रीय जूडो मंच तक योगिता मण्डावी का सफर

PM National Child Award : नक्सल प्रभावित गांव से राष्ट्रीय जूडो मंच तक योगिता मण्डावी का सफर

By Newsdesk Admin 26/12/2025
Share
PM National Child Award
PM National Child Award

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचल से निकलकर राष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन योगिता मण्डावी ने कठिन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाते हुए यह असंभव सा दिखने वाला सफर तय कर दिखाया है।

Contents
कक्षा नौवीं की छात्रा हैं योगिताराष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी बन चुकी हैं

कोंडागांव जिले के ग्राम हिर्री की रहने वाली बालिका योगिता मण्डावी ने जूडो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM National Child Award) से सम्मानित किया गया।

योगिता मण्डावी का जीवन बचपन से ही संघर्षों से भरा रहा है। उनका जन्म 1 जनवरी 2011 को नक्सल प्रभावित ग्राम हिर्री, जिला कोंडागांव में हुआ था। बेहद कम उम्र में उनके पिता स्व. मायाराम मण्डावी और माता स्व. सुकमती मण्डावी का निधन हो गया, जिसके बाद मात्र चार वर्ष की आयु में उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया। जीवन की इस सबसे बड़ी त्रासदी के बाद योगिता अपने चाचा-चाची के संरक्षण में रहने लगीं।

देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए 25 जनवरी 2021 को जिला प्रशासन के प्रयास से उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद (PM National Child Award) के बालगृह बालिका, कोंडागांव में प्रवेश दिलाया गया। यहीं से योगिता के जीवन को नई दिशा मिली और कठिन हालातों के बीच उन्होंने अपने सपनों को आकार देना शुरू किया ।

कक्षा नौवीं की छात्रा हैं योगिता

वर्तमान में योगिता स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, तहसीलपारा कोंडागांव में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। बालगृह में आने के बाद उन्होंने न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचाना। मात्र 10 वर्ष की आयु में योगिता ने जूडो खेल को अपनाया और नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर बेहद कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक (PM National Child Award) जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 2024 में दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में योगिता ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही खेलो इंडिया क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता 2024 (नासिक) में सिल्वर मेडल और खेलो इंडिया राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 2024 (केरल) में भी सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई ।

राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी बन चुकी हैं

वर्ष 2025 योगिता के लिए और भी खास साबित हुआ। उन्होंने राज्य स्तरीय ओपन जूडो प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते, जबकि राष्ट्रीय ओपन जूडो प्रतियोगिता 2025 (हैदराबाद) में ब्रांज मेडल प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

आज मात्र 14 वर्ष की आयु में योगिता मण्डावी एक राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी बन चुकी हैं। वर्तमान में वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग और संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कम उम्र में योगिता ने जो मुकाम हासिल किया है, वह जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा है। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी योगिता को जिले का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी है (PM National Child Award)।

नक्सल प्रभावित दूरस्थ ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाना यह साबित करता है कि यदि सही मार्गदर्शन, अवसर और आत्मविश्वास मिले तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, सपनों को साकार किया जा सकता है।

You Might Also Like

Assembly Polls 2026 : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता तय करेंगे सत्ता की तस्वीर

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

UAE Travel Advisory : पश्चिम एशिया तनाव की मार दुबई उड़ानों पर, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

Newsdesk Admin 26/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disha College Raipur
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

सीजी भास्कर, 15 मार्च। दिशा कॉलेज, रायपुर में…

Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63.25 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने डाले हथियार

सीजी भास्कर, 15 मार्च। ओडिशा में माओवादी नेटवर्क…

World Consumer Rights Day : सुरक्षित उत्पाद और जागरूक उपभोक्ता पर जोर, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी ने दिलाया संरक्षण का संकल्प

सीजी भास्कर, 15 मार्च। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस…

Teenage Drowning Case : दोस्तों संग तालाब में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, दुर्ग के सुपेला इलाके में दर्दनाक हादसा

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की फिल्म पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर सामने आया साफ प्लान

सीजी भास्कर, 15 मार्च। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Assembly Polls 2026 : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता तय करेंगे सत्ता की तस्वीर

15/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

15/03/2026
देश-दुनिया

UAE Travel Advisory : पश्चिम एशिया तनाव की मार दुबई उड़ानों पर, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल

15/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?