CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्चों को जहर दे खुद भी किया सुसाइड का प्रयास, एक मां क्यों बनी अपने ही बच्चों की दुश्मन? हैरान कर देगी वजह

बच्चों को जहर दे खुद भी किया सुसाइड का प्रयास, एक मां क्यों बनी अपने ही बच्चों की दुश्मन? हैरान कर देगी वजह

By Newsdesk Admin 07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। बिहार के पूर्णिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला ने सौतियाडाह में न केवल अपने घर में तोड़फोड़ की, बल्कि अपने मासूम बेटे और बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी वही जहर खा लिया। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं महिला की हालत नाजुक है। उसे कटिहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
आए दिन होते थे झगड़ेसौतन को छोड़ने गया था पति

घटना के वक्त महिला का पति उसकी सौतन को छोड़ने के लिए उसके मायके गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पूर्णिया के धमदाहा गांव के कुआंड़ी पंचायत में सतमी बिन टोली वार्ड-17 का है।

बीते गुरुवार रात यहां रहने वाली 30 वर्षीय महिला नीलम ने अपने घर में जमकर तोड़फोड़ की। पड़ोसियों ने शोर सुनकर उसके जाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो उसके रिश्तेदारों को सूचना दी गई।

रिश्तेदारों ने भी फोन किया तो महिला ने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में रात में ही उसके रिश्तेदार घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो वह अपने मासूम बेटे और बेटी के साथ अचेत पड़ी थी।

आनन फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर स्थिति में महिला को कटिहार के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

आए दिन होते थे झगड़े

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और महिला के पति वीरेंद्र को दी गई. पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला नीलम अपने पति वीरेंद्र की दूसरी बीवी है। उसने पहले पति को छोड़ कर वीरेंद्र से पांच साल पहले दूसरी शादी की थी।

इस शादी के बाद उन्हें एक तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। अब तक की जांच में पता चला है कि महिला अब भी अपने पहले पति के संपर्क में थी और वीरेंद्र भी पहली बीवी के संपर्क में था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े होते थे।

सौतन को छोड़ने गया था पति

बताया जा रहा है कि बुधवार को वीरेंद्र की पहली बीवी किसी काम से आई थी और एक रात रुकी भी थी। गुरुवार को वीरेंद्र उसे छोड़ने के लिए भागलपुर स्थित मायके गया था। उसके जाने के बाद नीलम ने घर में खूब हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरोज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक अभी तक इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में नीलम के मायके वालों को भी सूचित किया गया है।

You Might Also Like

दिल दहला देने वाली घटना: CRPF जवान ने पत्नी का सिर काटा, फिर न्यूज़ चैनल में जाकर …

अनोखा इंसाफ: पिता ने खुद बेटे को चोरी करते पकड़ा, पुलिस से लगवाई हथकड़ी….

सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना

शिक्षा और धन के साथ यदि “संस्कार” का मिश्रण हो जाए तो मनुष्य का कल्याण हो जाता है : पंडित प्रदीप मिश्रा

TAGGED: Bihar News, Breaking news, CG News, Chhattisgarh news, hindi news, india, latest news, Madhya Pradesh News, MP News, Purnia news, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 07/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई में जियो और एयरटेल प्रमोटर्स द्वारा की गई धोखाधड़ी 2 वर्ष बाद आई सामने, दूसरे के डाक्यूमेंट में गोलमाल कर सिम बेचने का मामला
Next Article पत्नी से लड़ाई बाद CM को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

दिल दहला देने वाली घटना: CRPF जवान ने पत्नी का सिर काटा, फिर न्यूज़ चैनल में जाकर …

04/08/2025
अजब-गजबअन्यअपराधदेश-दुनिया

अनोखा इंसाफ: पिता ने खुद बेटे को चोरी करते पकड़ा, पुलिस से लगवाई हथकड़ी….

04/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

04/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना

03/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?