CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त

भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। वैशाली नगर थाना में विडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रार्थी और उसके परिवार से लगभग 2 करोड़ रूपये की सम्पत्ति लूटने वाले पति-पत्नी को वैशाली नगर पुलिस ने घटना की जानकारी के 5 दिन के भीतर धरदबोचा है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 13 जून को घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी। आरोपी पति-पत्नी द्वारा प्रार्थी को ब्लैकमेल कर लगभग 2 करोड़ रूपये की वसूली की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी से ब्लैकमेलिंग एवं सेक्सटॉर्सन के जरिये प्राप्त नगदी रकम 16 लाख 45 हजार रूपये, सोने चांदी के जेवर एवं सोने के बिस्किट लगभग 80 लाख 49 हजार 200 रूपये, 25 लाख रूपये का एफडी, 35 लाख रूपये का बंगला, 2 दोपहिया वाहन एवं एक एक्सयूव्ही वाहन, 100 डॉलर विदेशी रकम एवं 3 नग मोबाईल बरामद कर लिया गया है।

सीएसपी ने बताया कि 13 जून को प्रार्थी ने थाना में उपस्थित हो लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे एवं उसके पति आनंद द्वारा अश्लील विडियो बनाकर उसे, उसके परिजनों एवं अन्य लोगों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लेकमेलिंग कर करोड़ों रूपये वसूल चुके हैं और अब भी बड़ी रकम की माँग की जा रही है।

पीड़ित के अनुबंध पत्र तथा मोबाईल चैट और वाईस रिकार्डिंग के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी श्रीमति नीलिमा उर्फ नीलम लहरे एवं उसके पति आनंद के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी नीलिमा उर्फ नीलम लहरे एवं उसके पति आनंद की पता तलाश किया जाकर आरोपीगणों को हिरासत में ले अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया।

आरोपी नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ों रूपये वसूलना स्वीकार किया गया।

नीलिमा उर्फ नीलम लहरे के निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग के जरिये प्राप्त नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट, एफडी, बंगला, 2 दोपहिया वाहन एवं एक एक्सयुव्ही वाहन, डॉलर एवं 3 नग मोबाईल मय फर्जी सिम बरामद किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Satrenaga Resort Korba : सतरेंगा रिसोर्ट में घुसे दो जंगली भालू, अफरा-तफरी मची, पर्यटक और कर्मचारी दहशत में
Mahasamund Girl Murder Case : 18वें जन्मदिन के बाद लापता छात्रा की हत्या
Election Commission : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 2,828 नए मतदान केंद्र, 495 अनुभागों में होगा बड़ा बदलाव
भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं
Police Transfer List : पुलिस विभाग में फेरबदल! 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?