सीजी भास्कर, 05 जनवरी। यातायात नियमों की अवहेलना करते बगैर हेलमेट दुपहिया चलाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का चालान (Police Helmet Rule Enforcement) काट गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इन सभी को यातायात नियमों का पालन करने सख्त चेतावनी भी दी है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व में ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद 4 जनवरी को बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाते (Police Helmet Rule Enforcement) हुए पाए जाने पर प्रधान आरक्षक (चालक) सुशील प्रजापति रक्षित केन्द्र दुर्ग, भागवत प्रसाद थाना अण्डा, आरक्षक सुनील साहू थाना रानीरातई, कमलेश देशमुख थाना दुर्ग, पंकज पाण्डेय थाना जामुल,
रवि सोनी थाना खुर्सीपार, महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, एलिषा थाना छावनी एवं आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग का 500-500 रूपये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान (Police Helmet Rule Enforcement) कराया गया। भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने हेतु हिदायत दी गई है।


