CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के दो लॉज में पुलिस का छापा, बिना वेरिफिकेशन के रुके 28 लोग हिरासत में, लॉज सील करने की एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

भिलाई के दो लॉज में पुलिस का छापा, बिना वेरिफिकेशन के रुके 28 लोग हिरासत में, लॉज सील करने की एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

By Newsdesk Admin 18/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे लोगों की पतासाजी का सिलसिला दुर्ग जिले में जारी है। रिहायशी क्षेत्र के आलावा दुर्ग पुलिस अब होटलों और लॉज में भी लंबे समय से रूम लेकर रह लोगों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में 28 के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने पाया कि भिलाई पावर हाऊस के दो लॉज में नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। वहां के मैनेजर ने रजिस्टर में यह तक मेंटेन नहीं किया है कि कौन से लोग किस दिन रुके हुए हैं? साथ ही कई लोगों की जानकारी अपडेट नहीं की गई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने एसडीएम को दोनों लॉज को सील किए जाने के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

मंगलवार को छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में जामुल, छावनी और खुर्सीपार पुलिस की टीम ने शाम को पावर हाउस एरिया में स्थित अलग अलग होटल और लाज की चेकिंग की। कल रात पुलिस ने पावर हाउस स्थित केसरी लॉज में छापेमारी कर तो यहां लंबे समय से रह रहे 28 लोगों को पूछताछ के लिए छावनी थाना लाया। पूछताछ बाद हिरासत में लिए गए सभी लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि केसरी लॉज के मैनेजर ने लंबे समय तक किराए से कमरा देने के बाद भी वहां रुके लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया इसलिए मैनेजर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दुर्ग पुलिस लगातार दूसरे राज्यों से आकर यहां रह रहे लोगों की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी थाना क्षेत्र के 2 लॉज “केसरी लाज” और “अपना केसरी लॉज” में कई लोग लंबे समय से रुके हुए हैं। उनमें से किसी का भी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है।
वहां का मैनेजर बाहरी लोगों को बिना जांचे परखे लॉज में आश्रय देने का काम कर रहा है। उसने ऐसे लोगों की सूचना छावनी थाने में भी नहीं दी है। शिकायत मिलते ही सीएसपी हरीश पाटिल ने एक टीम गठित की और लॉज में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने दोनों लॉज के कस्टमर रजिस्टर की जांच की। वहां रुके लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पाया कि लॉज संचालक ने पूरी जानकारी रजिस्टर में मेंटेन नहीं किया है। छापेमारी के दौरान लॉज में बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग पाए गए। पुणे महाराष्ट्र से 1, दरभंगा (बिहार) से 6, सिरसा कछार से 1, मानुपुरोवा से 1, इलाहाबाद से 6, बदुपुर से 1, गोपालगंज से 1, तारा धुरपुर से 1, सुल्तानपुर से 3, गंज शादीपुर से 1 (उत्तर प्रदेश), मेदीनापुर से 1, बादकुल्ला नोडिया से 1, छोटा फुलगाछी वर्धमान से 1, नोडिया पलासीपारा से 1 (पश्चिम बंगाल) और बोकारो से 3 सहित 28 लोग संदिग्ध मिले हैं।

You Might Also Like

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

Newsdesk Admin 18/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में नगर निगम का…

IPL 2026 Shardul Thakur: नेट बॉलर से ‘मैच विनर’ तक, मुंबई इंडियंस ने दिया भरोसे का सबसे बड़ा तोहफा

सीजी भास्कर 30 मार्च आईपीएल 2026 के पहले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?