सीजी भास्कर, 11 सितंबर। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया।
करीब तीन महीने पहले निरीक्षक से पदोन्नत हुए 45 डीएसपी और 7 सहायक सेनानी अधिकारियों का पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया।
गृह विभाग के उप सचिव आरपी चौहान के हस्ताक्षर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। (Police Transfer)
सबसे अहम नियुक्ति एटीएस में पदस्थ रमाकांत साहू की रही। उन्हें राजधानी रायपुर का सिविल लाइन सीएसपी (Police Transfer) बनाया गया है।
रमाकांत साहू इससे पहले खमतराई, तेलीबांधा समेत कई बड़े थानों में प्रभारी रह चुके हैं और उन्हें राजधानी का क्राइम प्रभारी भी बनाया गया था। अब उनकी नई जिम्मेदारी (Police Transfer) में राजधानी के सबसे वीआईपी इलाकों की कानून व्यवस्था देखना शामिल होगा।
इसके अलावा आदेश में बृजेश तिवारी को एटीएस विशेष शाखा, पीटीएस मैनपाट में पदस्थ सुरेश भगत को सरगुजा का क्राइम डीएसपी बनाया गया है।
अजाक डीएसपी की जिम्मेदारी मंजूलता राठौर को मिली, जबकि श्रुति चक्रवर्ती को बालोद और संतोषी ग्रेस को सारंगगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया।
मीना चौधरी को पीटीएस राजनांदगांव, कुमारी चंद्राकर और नरेश पटेल को आइजी कार्यालय रायपुर, विवेक शर्मा को आइजी कार्यालय बिलासपुर तथा नवी मोनिका शर्मा को आइजी कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल लंबे समय से अटका हुआ था।
डीजीपी (Police Transfer) मुख्यालय से प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेजा गया था, लेकिन अनुमोदन में समय लग गया। अधिकारियों की पदस्थापना में विलंब होने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था।
अब नए आदेश के बाद (Government Order) से हर जिले और इकाई में कार्य सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है।
पदस्थापित अधिकारियों में प्रमिला मंडावी को कबीरधाम, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल और रोशनी वासनिक कुजूर को एसआइए पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है।
लता चौरे पीटीएस माना, हरविंदर सिंह मुंगेली, कमलेश्वर कुमार भगत क्राइम बलरामपुर और तूल सिंह पट्टावी को सीएसपी अंबिकापुर बनाए गए हैं।
वहीं ओमप्रकाश कुजूर को एसडीओपी मैनपुर (गरियाबंद) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कंपनी कमांडर निरीक्षक, रेडियो निरीक्षक और रक्षित निरीक्षक समेत कई वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि –
इस व्यापक फेरबदल से पुलिस विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी। कई अधिकारी पहली बार मैदानी जिम्मेदारी संभालेंगे, तो कुछ अनुभवी अधिकारी नई चुनौतियों का सामना करेंगे। खासतौर पर रमाकांत साहू की तैनाती को राजधानी की सुरक्षा रणनीति में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस पदस्थापना से (Police Reshuffle) में संतुलन और दक्षता आएगी।





