CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav : प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर हमला, कहा, राघोपुर से लड़ूंगा तो उनकी हालत राहुल गांधी जैसी होगी

Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav : प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर हमला, कहा, राघोपुर से लड़ूंगा तो उनकी हालत राहुल गांधी जैसी होगी

By Newsdesk Admin 12/10/2025
Share
Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav
Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। जन सुराज पार्टी (जसुपा) के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav) ने शनिवार को राघोपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की और तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को अब बरगलाने और बकहाने की राजनीति से ऊपर उठना होगा।

तेजस्वी यादव राघोपुर से विधायक हैं और उन्होंने सत्ता में आने पर हर परिवार को नौकरी देने का वादा (Tejashwi Yadav Job Promise) किया था, जिसे प्रशांत किशोर ने छलावा करार दिया। उन्होंने कहा, “अगर मैं राघोपुर से चुनाव लड़ने उतर गया, तो तेजस्वी को वहां से भागना पड़ेगा। उनकी हालत राहुल गांधी जैसी हो जाएगी – दो जगह से लड़ेंगे और राघोपुर से हार जाएंगे।”

प्रशांत किशोर ने राघोपुर की दुर्दशा के लिए जनता को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राघोपुर विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुनता है। जब तक जनता खुद नहीं बदलेगी, तब तक हालात नहीं बदलेंगे। यह दौरा पीके की बिहार बदलाव यात्रा (Bihar Badlav Yatra) का हिस्सा रहा, जहां फतेहपुर में कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डू से तौला।

उन्होंने कहा कि बाढ़, कटाव, शिक्षा और रोजगार जैसी समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब जनता खुद जागरूक बने। उन्होंने तेजस्वी के हर घर नौकरी के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में अब तक मात्र 26 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है, जबकि 78 वर्षों में 18 वर्ष तक राजद सत्ता में रहा। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मानदेय जैसी योजनाओं में बढ़ोतरी दरअसल जसुपा के दबाव में हुई है। “जब जनता नेताओं में हार का डर पैदा करेगी, तभी असली विकास होगा।”

पटना में प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति जनता की राय पर आधारित है और पार्टी के हर निर्णय में जन-सहमति अनिवार्य होगी। रविवार को जसुपा की केंद्रीय समिति की बैठक में राघोपुर सहित अन्य सीटों पर उम्मीदवारों का निर्णय लिया जाएगा। यह बयान तेजस्वी यादव के लिए सीधी राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि राघोपुर को लालू परिवार का गढ़ कहा जाता है।

You Might Also Like

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

Newsdesk Admin 12/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rover-Ranger Jamboree
Rover-Ranger Jamboree : बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने युवाओं को नेतृत्व की प्रेरणा दी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। स्काउट एक जीवन पद्धति…

MEMU Train Cancel : रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 14 से 17 जनवरी तक 6 मेमू ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

ECI Net
ECI Net : अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026…

Tele-Law
Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भारत सरकार के कानून…

Commercial Gas Cylinder Pickup Fire
Commercial Gas Cylinder Pickup Fire : गैस सिलेंडरों से भरी चलती पिकअप में लगी आग, जोरदार धमाके से दहल उठा कोलकाता-नागपुर हाइवे

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। महासमुंद जिले के सिंघोडा…

You Might Also Like

Swami Atmanand Yojana
राजनीति

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

12/01/2026
छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?