CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin 13/04/2026
Share

15 साल बाद डिजिटल होगी गणना

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। दुर्ग में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 15 साल बाद होने वाली यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और दो चरणों में होगी, जिसकी जिम्मेदारी 3,850 कर्मी संभालेंगे। (2027 Census in Durg)

Contents
15 साल बाद डिजिटल होगी गणना50-50 कर्मियों को तीन दिनों का प्रशिक्षणइन विभागों के कर्मचारी शामिल : 2027 Census in Durg2027 Census in Durg : डिजिटल एप से होगा पूरा कामपर्यवेक्षकों की अहम भूमिका सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भीगोपनीयता पर विशेष जोर : 2027 Census in Durgप्रशिक्षण के बाद मिला नियुक्ति पत्रऐतिहासिक महत्व और उपयोगिता

जिला जनगणना अधिकारी और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा। दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवार और व्यक्तियों की गणना के लिए होगा। (2027 Census in Durg)

इस काम को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले में 3850 प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रभारी अधिकारी जनगणना उत्तम ध्रुव के अनुसार इनके साथ 79 फील्ड ट्रेनर भी मार्गदर्शन देंगे।

इन सभी कर्मियों पर जिले की पूरी आबादी का सटीक डेटा जुटाने की जिम्मेदारी है। प्रत्येक प्रगणक को औसतन 700 से 800 लोगों, यानी लगभग 250 से 300 परिवारों की गणना का कार्य सौंपा गया है।

50-50 कर्मियों को तीन दिनों का प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह प्रशिक्षण नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई जोन-4, नगर पालिका परिषद जामुल और दुर्ग, धमधा, पाटन, अहिवारा तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है।

करीब 1109 प्रशिक्षकों को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है। हर बैच में 50-50 कर्मियों को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 22 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।

इन विभागों के कर्मचारी शामिल : 2027 Census in Durg

इस व्यापक अभियान में शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम, ट्राइबल विभाग और महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है, जो जमीनी स्तर पर इस कार्य को मजबूत करेंगे।

प्रशासनिक ढांचा हुआ तैयार

जनगणना कार्य के संचालन के लिए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह को जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह को प्रभारी जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अधीन जिले के सभी तहसीलदार, निगम आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नायब तहसीलदारों और जोन आयुक्तों को अतिरिक्त चार्ज अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

2027 Census in Durg : डिजिटल एप से होगा पूरा काम

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रगणकों को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह करना होगा। प्रशिक्षण में उन्हें एप इंस्टॉल करने, लॉगिन करने, डेटा एंट्री और नियमित सिंकिंग की पूरी प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

प्रगणकों को अपने क्षेत्र का मानचित्र सत्यापित करना, मकानों की नंबरिंग करना और हर घर जाकर जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि या दोहराव से बचने के लिए अंतिम समीक्षा भी अनिवार्य होगी।

पर्यवेक्षकों की अहम भूमिका

पर्यवेक्षक पूरे क्षेत्र की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मकान या परिवार छूटे नहीं। वे प्रत्येक प्रगणक की प्रगति पर नजर रखेंगे और डेटा में त्रुटियों को सुधारने के निर्देश देंगे। साथ ही यदि किसी क्षेत्र की सीमा में बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी तत्काल चार्ज अधिकारी को दी जाएगी।

सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी

जनगणना 2027 में नागरिकों को पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच लोग ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद उन्हें एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसे बाद में प्रगणकों को दिखाना होगा। इससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और आसान होगी।

गोपनीयता पर विशेष जोर : 2027 Census in Durg

जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी आंकड़े पूर्णतः गोपनीय रहेंगे। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को साझा करना दंडनीय अपराध है। यहां तक कि जनगणना डेटा को न्यायालय में साक्ष्य के रूप में भी उपयोग नहीं किया जा सकता।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी व्यक्तिगत जनगणना जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, जिससे नागरिकों की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

प्रशिक्षण के बाद मिला नियुक्ति पत्र

दुर्ग ग्रामीण (तहसील) के चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनके नियुक्ति आदेश और पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा, जिसे फील्ड में कार्य करते समय साथ रखना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही उन्हें आवश्यक सामग्री जैसे उपयोगकर्ता पुस्तिका, किट, स्टेशनरी, अनुसूचित जाति और जनजाति की सूची भी दी जाएगी, जिससे वे अपने कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा कर सकें

ऐतिहासिक महत्व और उपयोगिता

भारत की जनगणना विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है। इसकी शुरुआत 1872 में हुई थी, जबकि 1881 में पहली बार पूरे देश में एक साथ जनगणना कराई गई थी।

जनगणना 2027, 1872 के बाद 16वीं और स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना होगी। इसके आंकड़े सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए आधार बनते हैं।

You Might Also Like

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

रायपुर के 35 वार्डों में जल संकट, महापौर ने कहा – जहां समस्या वहां टैंकरों से भेज रहे पानी, डेढ़ करोड़ का हुआ है टेंडर

Newsdesk Admin 13/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

The body of an unidentified youth was fished…

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए हटाया…

दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

15 साल बाद डिजिटल होगी गणना

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

बैज ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश…

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

Town vs Gram Panchayat

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

13/04/2026
छत्तीसगढ़

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

13/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डसामाजिक

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

13/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?