CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में प्रोफेशनल मीट: विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन, रक्षा क्षेत्र में बढ़ी भारत की साख – शिवप्रकाश

बिलासपुर में प्रोफेशनल मीट: विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन, रक्षा क्षेत्र में बढ़ी भारत की साख – शिवप्रकाश

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून |

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बिलासपुर में आयोजित प्रोफेशनल मीट में भारत की रक्षा क्षमताओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2014 में भारत के पास मात्र 20 दिनों तक युद्ध लड़ने का सामान था। आज स्थिति बदल चुकी है और भारत 100 देशों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है। देश में अब राफेल विमान का निर्माण भी शुरू हो चुका है। शिवप्रकाश ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चीन की विश्वसनीयता घटी है, जबकि भारत की बढ़ी है।

कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में देशभर की यूनिवर्सिटी के 10 लाख से अधिक छात्रों से सुझाव लिए गए हैं। साथ ही हर विभाग के सचिवों को रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

विकसित भारत में महिलाओं का योगदान – शिवप्रकाश

शिवप्रकाश ने कहा कि नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने यह बताया कि भारत देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी मोदी सरकार के विकसित भारत अभियान में अपना सहयोग दे रही हैं।

आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में यशस्वी नाम की महिला बतौर एडीसी सुरक्षा स्टाफ में शामिल है। लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं फाइटर जेट भी उड़ा रही है, राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी लगी हुई है और गणतंत्र दिवस के परेड में भी महिलाएं शामिल हो रही हैं।

शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा मैं 33% आरक्षण के साथ अपनी सहभागिता देगी।

कांग्रेस सरकार में जमीन से आसमान तक भ्रष्टाचार: साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आरोप लगाया कि 2014 के पहले भ्रष्टाचार देश में धरती से लेकर आसमान तक फैला हुआ था लेकिन मोदी ने विकास की अवधारणा को गरीबों के पेट से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी हटाओ का नारा लगाया जाता था, आज 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं।

गरीबों को महसूस हो रहा मोदी उनकी चिंता कर रहे: साव

राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि आज देश में गरीब व्यक्ति को भी महसूस हो रहा है कि मोदी सरकार को ही उनकी चिंता है। 11 सालों में देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जमीन से लेकर आसमान तक भारत के सामर्थ्य को एक नई पहचान मिली है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मीट में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और व्यवसायी शामिल हुए।

BSP ठेका श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़, बिना बॉडी दिखाए कागजात पर करवा लिए सिग्नेचर, हार्ट अटैक से मौत बताया गया पर बॉडी पर झुलसने के निशान देख भड़का परिवार, देखिए विडियो
Sarkari Naukri : 10वीं और ITI युवाओं को गोल्डन चांस, आ गई 902 वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिल रही नौकरी
‘‘घर-घर पुस्तक, हर-घर लाइब्रेरी’’ का मंत्री केदार ने किया शुभारंभ, जिला प्रशासन की अभिनव पहल हर घर में दी जाएगी मनपसंद की 10 पुस्तकें
Vishnu Deo Sai Raipur Event : सिटी गैस क्रांति की शुरुआत, CM विष्णुदेव साय ने दी हरित ऊर्जा को रफ्तार
Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?