CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/02/2026
Share
Prostitution Racket Raid
Prostitution Racket Raid

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए (Prostitution Racket Raid) जा रहे विशेष अभियान के तहत Chhattisgarh Police को एक और बड़ी सफलता मिली है। रायगढ़ जिले के बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई रेड में मकान मालिक और एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
  • ग्राहक बनाकर भेजा प्वाइंटर, रंगे हाथ पकड़ा
  • नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
  • इनकी रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। खास बात यह है कि बीते एक सप्ताह के भीतर पीटा एक्ट के तहत यह तीसरी प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है।

ग्राहक बनाकर भेजा प्वाइंटर, रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर इलाके में रहने वाला नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए सीएसपी के निर्देश पर एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। तय संकेत मिलते ही थाना चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की।

रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौजूद (Prostitution Racket Raid) मिले। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाता था और स्वयं दलाली सहित पूरे संचालन का प्रबंधन करता था।

नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,000 नकद, ओप्पो और रेडमी कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई (Prostitution Racket Raid) की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बोईरदादर चर्च के पास, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्रकुमार बंजारे और शांति मिरी के साथ साइबर थाना व महिला थाना की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी किसी भी सूचना पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Driver Suicide Case Missing Videos : वीडियो गायब होने का दावा, परिवार ने उठाए जांच पर सवाल
रायपुर से MP-राजस्थान के लिए नई ट्रेनों की डिमांड:संसद में बृजमोहन ने जबलपुर, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर के लिए मांगी ट्रेनें; 12 फायर-फाइटिंग केंद्र खुलेंगे
पत्नी को होटल में प्रेमी के साथ पकड़ा, प्रेमी निर्वस्त्र होकर सड़क पर भागा
CGMFED And TRIFED Support : जशपुर की उरांव जनजाति का कमाल, खेती-मजदूरी छोड़ अब बने उद्यमी, सालाना कमाई 23 लाख के पार!
युवक को चाकू से 25-30 बार गोदा…मर्डर का LIVE-VIDEO:​​​​​​​धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी; लिखा-जेल में मेरा राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार…

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?