सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी गोवर्धन पूजा (Public Holiday Notification) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में अवकाश रहेगा।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना (Public Holiday Notification) जारी की, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी और अर्धसरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। इस आदेश से कर्मचारी वर्ग में उत्साह का माहौल है।
स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां पहले से घोषित
राज्यभर के स्कूलों में दीपावली को देखते हुए 20 अक्टूबर से छह दिन की छुट्टी घोषित की जा चुकी है। अब 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा (Public Holiday Notification) के कारण सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय राज्य में पारंपरिक पर्वों के सम्मान और सांस्कृतिक एकता को ध्यान में रखकर लिया गया है।