CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NDA एग्जाम में रुतुजा ने female कैटेगरी में मारी बाजी, जानें कैसे हासिल की सफलता…?

NDA एग्जाम में रुतुजा ने female कैटेगरी में मारी बाजी, जानें कैसे हासिल की सफलता…?

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। महाराष्ट्र के पुणे निवासी रुतुजा वारहाड़े ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) प्रवेश परीक्षा की फीमेल कैटेगरी में टॉप कर सबको चौंका दिया। उनकी ओवरऑल अखिल भारतीय रैंकिंग 3 है।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि वह उस दिन से NDA में शामिल होने के लिए कमिटेड थीं, जिस दिन से इसने महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोले थे।

एनडीए प्रवेश परीक्षा में लड़कियों की कटेगरी में पहली स्थान पर रहीं रुतुजा वाहहाड़े ने कहा कि उनके पिता ने शुरू से ही उनके सपने का समर्थन किया था.

ऐसे मिली NDA में जाने की प्रेरणा

रुतुजा वारहाड़े ने कहा कि वह उस दिन त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी में शामिल होने के लिए प्रेरित हुईं, जिस दिन एनडीए ने महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए. उस दिन मेरे पिता ने मुझे रक्षा बलों और एनडीए के बारे में डिटेल में जानकारी दी थी. जब मैंने और अधिक शोध किया, तो मैं इसके गौरवशाली इतिहास से मोहित हो गई और मैंने देश की सेवा करने का फैसला किया.

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता जो पुणे के एक प्रतिष्ठित संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर हैं, ने उसे प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने मुझे लगातार प्रोत्साहित किया और मेरा मनोबल ऊंचा रखने के लिए मुझे रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा भी कराया. मैंने एक बार पासिंग आउट परेड में भाग लिया था और एनडीए गेट से कैडेटों को मार्च करते हुए देखकर मेरा दृढ़ निश्चय और भी मजबूत हो गया.”

सेना के एयर विंग में मिली जगह

रुतुजा वारहाड़े ने कहा, “एनडीए प्रवेश परीक्षा में AIR 3 हासिल करने के बाद मैं गर्व और खुशी महसूस कर रही हूं. मैं अब सेना के एयर विंग में शामिल होने के लिए काफी क्रेजी हूं.”

सफल प्रतियोगियों को यहां मिलेगा प्रवेश

एनडीए प्रवेश परीक्षा के परिणाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित किए गए थे. 1 सितंबर 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के तहत सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर कुल 792 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं. प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एनडीए 154वें कोर्स और 116वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (आईएनएसी) की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी-भोजपुरी बुलवाने पर विवाद, शिवसेना-MNS वर्कर्स ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, माफी मंगवाई
5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग
EPFO ने दी बड़ी राहत… अब बिना डॉक्यूमेंटेशन के निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये
Project Cheetah Update : नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से आएंगे चीते
Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : परिजनों, ग्रामीणों और…

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case :पुलिस प्रशासन से नशे…

Airport Plane Tyre Burst
Airport Plane Tyre Burst : बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, तीन पहिए भी हुए लॉक; सभी 37 यात्री सुरक्षित

Airport Plane Tyre Burst : दिल्ली पहुंचने के…

उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे; शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

कोरबा में भारी बारिश के बाद उफनते दादर…

Nepal Flood Green House
Nepal Flood Green House : नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में कैसे बचा हरा घर? मजबूत ढांचा और ऊंची जमीन बनी सुरक्षा कवच

Nepal Flood Green House :नेपाल में आई इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?