CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Purnia News: गोपाल यादुका हत्याकांड में आया नया मोड़, बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर

Purnia News: गोपाल यादुका हत्याकांड में आया नया मोड़, बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर

By Newsdesk Admin 19/03/2025
Share

भवानीपुर , 19 मार्च 2025 :

भवानीपुर के चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में करीब नौ महीने बाद एक और बड़ा मोड़ आया है।
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहीं बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। राजा कुमार पर इस हत्याकांड में शूटर की व्यवस्था कराने और हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

घटना के बाद से ही वह फरार था, जिसके चलते भवानीपुर पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी।
पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं पिता अवधेश मंडल

राजा कुमार के पिता और भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। राजा कुमार के आत्मसमर्पण की पुष्टि भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है।
अब तक छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने संजय भगत, विशाल राय, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं, अवधेश मंडल और राजा कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अब पुलिस की जांच हत्याकांड के शेष रहस्यों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि 2 जून 2024 को भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की उनके घर के अंदर स्थित हार्डवेयर की दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। यह घटना राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर सुर्खियों में आ गई थी।

हथियार की बरामदगी और अन्य सवाल अब भी अनसुलझे

हालांकि, पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके अलावा, अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी संशय बना हुआ है।

एसआईटी गठन की मांग अब भी अधूरी

गोपाल यादुका हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एसआईटी का गठन नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।

मामला अब भी चर्चा में

राजा कुमार के आत्मसमर्पण के बाद इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

Newsdesk Admin 19/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?