CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi News : राहुल के मैच फिक्सिंग वाले आरोप पर गरमाई सियासत, एनडीए के जुबानी हमले के बीच समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव

Rahul Gandhi News : राहुल के मैच फिक्सिंग वाले आरोप पर गरमाई सियासत, एनडीए के जुबानी हमले के बीच समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share
Rahul Gandhi News
Rahul Gandhi News

सीजी भास्कर, 08 जून : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) के नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

शनिवार को एक हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित एक लेख के माध्यम से उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई थी, और अब ऐसा ही कुछ बिहार में होने की संभावना है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) के इस दावे को चुनाव आयोग और एनडीए के दलों ने निराधार करार दिया है। हालांकि, बिहार के महागठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी दल आरजेडी ने राहुल के बयान का समर्थन किया है। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल ने सही आशंका व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि लोगों में संदेह होना स्वाभाविक है, क्योंकि 2014 से सभी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब चुनाव आयोग चुनाव की तारीख का ऐलान करता है, तब बीजेपी के आईटी सेल को पहले से ही इसकी जानकारी होती है।

‘ईमानदारी से हों चुनाव’ (Rahul Gandhi News)

उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए और अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करना चाहिए। यदि ये संस्थाएं कमजोर हो जाएंगी, तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि उस समय हम सरकार बना चुके थे।

शाम को उन्होंने मतगणना रोक दी और रात के अंधेरे में फिर से मतगणना शुरू की, साथ ही तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सफाई दी। चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के एक प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है, इसलिए सवाल उठाना स्वाभाविक है।

‘महागठबंधन एक साथ’ (Rahul Gandhi News)

तेजस्वी ने महागठबंधन के बारे में कहा कि बिहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हम (अलायंस) मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता बदलाव की चाह रखती है। हम केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बदलने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। हमारा महागठबंधन एकजुट है, इसमें कोई संदेह नहीं है।”

अपने लेख में क्या था राहुल का आरोप (Rahul Gandhi News)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) ने एक समाचार पत्र में अपने लेख में पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र में धांधली का एक खाका थे, जो आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखा, “भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव जीतने के लिए पांच चरणों की योजना बनाई थी।” उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की तरह ही अगली बार बिहार में भी मैच फिक्सिंग होगी और यह किसी भी राज्य में हो सकता है जहां भाजपा हारती हुई नजर आ रही हो।

वहीं, राहुल के दावों पर चुनाव आयोग ने निराधार बताते हुए कहा, ‘चुनाव के फैसले पक्ष में नहीं आने के बाद ऐसे आरोप लगाना बेतुके हैं। 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऐसा लगता है कि बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते हुए इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।’

औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से… कांग्रेस नेत्री पोस्ट के बाद मचा बवाल, पार्टी ने दिया अल्टीमेटम
IPS Puran Kumar Suicide Case : राहुल गांधी का चंडीगढ़ दौरा, परिजनों से मुलाकात में जताया दुख, जांच पर बढ़ा दबाव
“उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन का जताया भरोसा” वैशाली नगर भाजपा मंडल की नवोदित कार्यकारिणी ने जताया आभार
Monsoon Session 2026 : एंटी पेपर लीक बिल को लेकर संसद में पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक
बहजोई में चला ‘मामा का बुलडोजर’: NH पर बनी दुकानें और मंदिर हटाए गए, मचा हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad
Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad : रायपुर के मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 अक्टूबर को बंटेगी खीर, शरद पूर्णिमा पर विशेष आयोजन

Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad : खीर के…

Adani BSP Rail Mill Controversy
Adani BSP Rail Mill Controversy : भूपेश बघेल का दावा-BSP रेल मिल पर अडानी की नजर, बिक्री की खबरों पर उठाए सवाल

Adani BSP Rail Mill Controversy : इस मामले…

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?