CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम का छापा

राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम का छापा

By Newsdesk Admin 26/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को अंबिकापुर के खरसिया रोड स्थित शंकर ट्रेडर्स में छापा मारा। यहां टीम ने 37 बोरी यूरिया जब्त किया।

Contents
निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासादोगुने दाम पर खरीदना पड़ रहा यूरिया- किसान

खास बात यह रही कि दुकान के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था कि यूरिया उपलब्ध नहीं है जबकि अंदर खाद भरा पड़ा मिला। इसे खाद की कालाबाजारी के रूप में देखा जा रहा है।

दुकान में कई किसान भी खाद लेने पहुंचे थे। उनका कहना है कि यूरिया की किल्लत से उन्हें परेशानी हो रही है। ऊंचे दर पर यूरिया की बिक्री कर किसानों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार शंकर ट्रेडर्स में यूरिया की उपलब्धता होने के बाद भी किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। किसानों ने इसकी शिकायत की थी।

कृषकों की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर, जिला स्तरीय संयुक्त टीम (कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग) की ओर से खरसिया रोड स्थित मेसर्स शंकर ट्रेडिंग कंपनी के परिसर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

निरीक्षण के दौरान परिसर में यूरिया नहीं है की सूचना चस्पा की गई थी जबकि भौतिक रूप से परिसर में 37 बोरी यूरिया का भंडारण उपलब्ध पाया गया।

प्रदर्शित सूचना और वास्तविक भंडारण के मध्य अंतर पाए जाने के कारण संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया तथा उक्त यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे सील कर कंपनी के प्रोपराइटर अभिषेक अग्रवाल को अभीरक्षा हेतु सुपुर्द किया गया।

पूरी कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम दुकान संचालक के प्रति उदार नजर आई।

यह जानने का प्रयास नहीं किया गया कि यूरिया की उपलब्धता के बाद भी उसे किसानों को क्यों नहीं उपलब्ध कराया जा रहा था जबकि किसान नकद राशि देकर यूरिया खरीदने के लिए तैयार थे।

कार्रवाई के दौरान पीएस दीवान उप संचालक कृषि, अम्ब्रोस टोप्पो अनुविभागीय कृषि अधिकारी,अभिषेक झा, सहायक संचालक कृषि, उमेश्वर सिंह बाज तहसीलदार, जे आलम उर्वरक निरीक्षक उपस्थित थे।

सुबह ट्रक में आई थी खाद

किसानों ने दावा किया कि सोमवार सुबह ही दुकान में यूरिया की खेप पहुंची थी।

एक ट्रक में लगभग 600 बोरी यूरिया आया, लेकिन कुछ ही घंटों में वह माल कहां गया इसका पता नहीं चल सका। 

नियमानुसार यूरिया की आपूर्ति पॉस मशीन में दर्ज कर किसानों को अंगूठा लगाकर बेचा जाना चाहिए, लेकिन रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं मिला।

दुकान में यूरिया मिलने के बावजूद न तो दुकान सील की गई और न ही व्यापारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।

टीम ने केवल 37 बोरी यूरिया जब्त कर कार्रवाई पूरी मान ली।

दोगुने दाम पर खरीदना पड़ रहा यूरिया- किसान

यूरिया लेने आए किसान गेंदराम टोप्पो व कमलेश्वर खलखो ने बताया कि यूरिया की अभी जरूरत है लेकिन मिल नहीं रहा है। कहीं-कहीं दोगुने दाम में यूरिया की बिक्री की जा रही है।

यूरिया की किल्लत का फायदा उठाकर व्यापारी मनमानी वसूली कर रहे हैं।

सरगुजा संभाग के ग्रामीण अंचलों में किसानों को 600 से 1000 रुपये प्रति बोरी तक यूरिया खरीदना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में भी खाद उपलब्ध नहीं है।

You Might Also Like

CG Real Estate Guideline Rates: छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरों से रियल एस्टेट को नई दिशा

CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक

Food Safety Action Before Holi: खैरागढ़ में होली से पहले मिठाइयों पर सख्ती, 5 नमूने फेल

Bomb Threat to Chhattisgarh Courts: हाईकोर्ट और बलौदाबाजार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चार घंटे ठप रहा कामकाज

Student Assault Case in School : दुर्ग के आवासीय स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, मोबाइल विवाद पर 9 छात्रों की पिटाई

Newsdesk Admin 26/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

रायगढ़ जिले में सड़क पर बाइक चलाने को…

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

तीन साल पहले शहर को दहला देने वाले…

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

जिला अध्यक्ष Mukesh Chandrakar द्वारा तैयार कार्यकारिणी को…

Tea And Acidity Problem : दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानें कब हो जाता है इसका सेवन नुकसानदायक

सीजी भास्कर, 1 मार्च। भारत में चाय सिर्फ…

Salil Ankola Biography : सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह… अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श… कोई है’ एक्टर

सीजी भास्कर, 1 मार्च। क्रिकेट की दुनिया से…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
Durg Traffic Awareness
अन्य

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

16/01/2026
Kamdhenu Gaushala Bhatapara
अन्य

Kamdhenu Gaushala Bhatapara : कामधेनु गौशाला बनी मानवता का सहारा, बेघर निषाद परिवार को मिला आश्रय और नई जिंदगी

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?