CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा

By Newsdesk Admin 16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

Contents
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में बढ़ेगा रेल यातायातव्यापार-यात्रा के लिए अहम होगी रेल लाइन

भारतीय रेलवे ट्रेनों के परिचालन को लेकर एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. जबकि उसके कई प्रोजेक्ट लॉन्च होने को है तो कई प्रोजेक्ट अब पूरे हो रहे हैं. देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद अहम माने जा रहे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पड़ने वाले अनूपपुर-कटनी तीसरे रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम पूरा हो चुका है. यह रेल लाइन 165.5 किलोमीटर लंबी है और अब इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन के शुरू होने से रेल का सफर और आरामदायक तथा आसान हो जाएगा. माना जा रहा है कि इस परियोजना का काम पूरा होने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी और परिचालन क्षमता में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. पिछले साल सितंबर के पहले हफ्ते में इस प्रोजेक्ट पर 101 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का काम पूरा हुआ था. अगले 10 महीने में शेष रेल लाइन का काम पूरा किया गया. इस तीसरी लाइन के लिए करीब 1680 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था.

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में बढ़ेगा रेल यातायात

भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरों के साथ जानकारी दी कि 165.52 किलोमीटर लंबे अनूपपुर-कटनी तीसरे रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है. इसके बन जाने से रेल लाइन कैपेसिटी में सुधार होगा, साथ ही कोयला समेत कई खनिजों के ट्रांसपोर्टेशन में आसानी हो जाएगी.

यही नहीं समृद्ध वन्य जीवन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क जाने वालों को भी काफी सहुलियत होगी. इससे नेशनल पार्क जाने वालों की संख्या में काफी बदलाव आ सकता है. साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा और व्यापार को बढ़ाया जा सकेगा.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच तैयार की गई यह अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन अनूपपुर-कटनी रेल डिवीजन छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ से होकर कटनी के रास्ते उत्तर भारत तक जाने वाली मुय रेल लाइन का हिस्सा है.

व्यापार-यात्रा के लिए अहम होगी रेल लाइन

इस तीसरी रेल लाइन के बनने से छत्तीसगढ़ से कोयला ट्रांसपोर्टेशन में काफी सुधार आएगा. इस वजह से कोयले की आवाजाही सुव्यवस्थित हो जाएगी. साथ ही कोयला रसद की दक्षता को बढ़ावा मिलने और अलग-अलग उद्योगों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम होगा.

कोयला समेत कई तरह के खनिजों के ट्रांसपोर्टेशन में सुधार के साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच रेल यातायात में काफी सुधार भी आएगा. यह रेल लाइन सुधार क्षेत्रीय व्यापार और यात्रा के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा का समय कम होगा.

You Might Also Like

MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

Newsdesk Admin 16/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

MLA Health Initiative
छत्तीसगढ़

MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

08/02/2026
Vijay Sharma Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?