Railway Employees Bonus : रेलवे कर्मचारियों के लिए इस त्योहारी सीज़न में खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Railway Employees Bonus) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 10,91,146 गैर-राजपत्रित (नॉन-गज़ेटेड) कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार, बोनस पर कुल ₹1865.68 करोड़ का खर्च आएगा। प्रत्येक योग्य कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 बोनस राशि दी जाएगी।
रेलवे का शानदार प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024-25 रेलवे के लिए उल्लेखनीय रहा। इस दौरान रेलवे ने 1614.90 मिलियन टन (Railway Employees Bonus) का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.3 अरब यात्रियों को यात्रा कराई। अधिकारियों के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन ही इस साल बड़े बोनस का आधार बना।
किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
यह बोनस हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले दिया जाता है। इस बार भी 10.91 लाख से अधिक कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
ट्रैक मेंटेनर
लोको पायलट
ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
स्टेशन मास्टर
सुपरवाइजर
तकनीशियन और तकनीशियन हेल्पर
पॉइंट्समैन
मिनिस्ट्रियल स्टाफ
अन्य ग्रुप ‘C’ कर्मचारी
बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
बोनस से क्या होगा फायदा?
त्योहारी सीज़न से पहले मिलने वाले बोनस से न सिर्फ कर्मचारियों (Railway Employees Bonus) की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी बल्कि स्थानीय बाजारों और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। बोनस राशि से कर्मचारी खरीदारी, यात्रा और अन्य ज़रूरी खर्च पूरे कर सकेंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और काम के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलेगी।


