CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » होली पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग..

होली पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग..

By Newsdesk Admin 09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

Contents
13-13 फेरे लगाएगीनहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा ऑन डिमांड फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, ग्वालियर से इंदौर के लिए संचालित की जाएंगी। रेलवे द्वारा एसी स्पेशल ट्रेन क्रमांक 06073 त्रिवेंद्रम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच सात और 14 मार्च को शुक्रवार के दिन किया जाएगा।

ये ट्रेन त्रिवेंद्रम सेंट्रल से दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर कोल्लम, कायमकुलम, चैंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोटायम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोदानुर, तिरुपुर, एरोड, सेलम, जोलारपेट, काटपड़ी, चित्तौड़, तिरुपति, रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, विजयवाड़ा, वारंगल, बलहरशाह, नागपुर, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए शनिवार की दोपहर 1:10 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन आगरा, मथुरा पर ठहराव लेते हुए रात 8:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 06074 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 10 मार्च सोमवार को सुबह 4:10 बजे रवाना होकर मथुरा-आगरा होते हुए 8:23 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नागपुर, बलहारशाह होते हुए दक्षिण के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर बुधवार की दोपहर 2:15 बजे त्रिवेंद्रम सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

13-13 फेरे लगाएगी

वहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा के लिए ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च तक और 16-17 मार्च को चलाई जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी।

ट्रेन क्रमांक 01825 ग्वालियर-इंदौर स्पेशल ग्वालियर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर रात दो बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01826 इंदौर-ग्वालियर स्पेशल 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर से शाम सात बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

होली के त्योहार में सिर्फ चार दिन का समय शेष है। इसके चलते अधिकतर ट्रेनों में अब वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में सामान्य स्लीपर श्रेणी के कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, होलिका दहन से पूर्व ही लोग अपने अपने घरों को लौटते हैं।

ऐसे में ट्रेनों में दो माह पहले ही लोगों ने टिकट बुक करा लिए थे। यही कारण है कि अब यात्रियों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। ग्वालियर से मुंबई की ओर जाने वाली मंगला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर दादर एक्सप्रेस के अलावा केरला एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ग्वालियर से किसी भी दिशा के लिए कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही हैं। कई श्रेणियों में नो-रूम की स्थिति है।

You Might Also Like

Holi Date 2025: दुर्ग में शांति व्यवस्था पर कड़ा पहरा, बिना अनुमति जुलूस-डीजे पर सख्त रोक

Modi CCS meeting Middle East : मिडिल ईस्ट संकट पर सक्रिय भारत, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, यूएई-इजराइल से की बात

Gold Supply Disruption India : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारत में सोना-हीरा सप्लाई पर खतरा, गहने हो सकते हैं महंगे

India Home Ministry Alert : ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Newsdesk Admin 09/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Power Disconnection Pollution Case : 15 दिन में 15 उद्योगों पर ताला, प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई, 9.22 लाख की क्षतिपूर्ति

सीजी भास्कर, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल,…

Claude App No.1 on App Store: ट्रंप बैन के बाद यूजर्स का झुकाव, Anthropic का ऐप बना टॉप डाउनलोड

अमेरिका में टेक पॉलिसी पर सख्ती और राजनीतिक…

Tiger Shroff New Movie Vajra: चार फ्लॉप के बाद बड़ा दांव, ‘नीरजा’ वाले डायरेक्टर संग नई शुरुआत

सीजी भास्कर 2 मार्च लगातार चार फिल्मों के…

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

सीजी भास्कर 2 मार्च आईपीएल 2026 के बाद…

CG Crime : दुर्ग में बेजुबान कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

You Might Also Like

Modi CCS meeting Middle East
देश-दुनिया

Modi CCS meeting Middle East : मिडिल ईस्ट संकट पर सक्रिय भारत, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, यूएई-इजराइल से की बात

02/03/2026
Gold Supply Disruption India
देश-दुनिया

Gold Supply Disruption India : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारत में सोना-हीरा सप्लाई पर खतरा, गहने हो सकते हैं महंगे

02/03/2026
India Home Ministry Alert
देश-दुनिया

India Home Ministry Alert : ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह

02/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?