CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Airport Flight Schedule Change : एयर शो के कारण बदल सकता है उड़ानों का समय, चार को रिहर्सल व पांच को शो

Raipur Airport Flight Schedule Change : एयर शो के कारण बदल सकता है उड़ानों का समय, चार को रिहर्सल व पांच को शो

By Newsdesk Admin 25/10/2025
Share
Raipur Airport Flight Schedule Change
Raipur Airport Flight Schedule Change

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। राज्योत्सव पर नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित होने वाले भव्य एयर शो के चलते स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पांच नवंबर को उड़ानों (Raipur Airport Flight Schedule Change) के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Contents
सेवा की गुणवत्ता सर्वे में रायपुर एयरपोर्ट को आठवां स्थानRaipur Airport Flight Schedule Change नगाइच नए डायरेक्टर

एयर शो में वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम और अन्य हेलीकाप्टरों का शौर्य प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस आयोजन के लिए चार नवंबर को रिहर्सल और पांच नवंबर को मुख्य शो होना है। इसके कारण नागरिक उड़ानों (Raipur Airport Flight Schedule Change) के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार रिहर्सल दिवस (चार नवंबर) और शो दिवस (पांच नवंबर) को दोपहर के समय एयर स्पेस को वायुसेना के करतबों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

परिणामस्वरूप उड़ानों (Raipur Airport Flight Schedule Change) के आगमन और प्रस्थान करने वाली कई कमर्शियल फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ान के नए समय की पुष्टि अवश्य कर लें।

सेवा की गुणवत्ता सर्वे में रायपुर एयरपोर्ट को आठवां स्थान

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे की तीसरी तिमाही के नतीजे आ गए हैं। जुलाई से सितंबर 2025 की रिपोर्ट में रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट देश के टॉप 10 में शामिल होने में सफल रहा है। माना एयरपोर्ट को आठवां स्थान मिला है।

वर्ष 2024 की इसी अवधि में रायपुर एयरपोर्ट इसी आठवें स्थान पर था। यह सर्वे एशिया पैसिफिक के 98 एयरपोर्ट्स में किया गया। सर्वे में उन्हीं हवाई अड्डों को शामिल किया जाता है जहां सालाना 18 लाख से अधिक यात्री आते-जाते हैं। सर्वे में पहला स्थान पुणे, दूसरा गोवा और तीसरा वाराणसी एयरपोर्ट को मिला है।

Raipur Airport Flight Schedule Change नगाइच नए डायरेक्टर

एयरपोर्ट अथारिटी ने योगेश नगाइच को माना एयरपोर्ट रायपुर का नया निदेशक नियुक्त किया है। वे उदयपुर से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी दौरे के मद्देनजर अथारिटी ने यह नियुक्ति की है।

यह पद बीते छह माह से अधिक समय से खाली था। नगाइच शनिवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले वे भोपाल, इंदौर, आगरा और श्रीनगर एयरपोर्ट पर कार्यरत रह चुके हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर नगाइच एयरपोर्ट अथारिटी में बीते 32 वर्षों से विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं।

You Might Also Like

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

Hit and Run Compensation Scheme : हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं भटकेंगे परिजन, सीधे खाते में आएगी 2 लाख तक की मुआवजा राशि

Newsdesk Admin 25/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर नगर निगम के…

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Chhattisgarh High Court Verdict : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम…

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

Raipur Hyper Club Brawl : राजधानी रायपुर के…

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : छत्तीसगढ़…

Punjab National Bank FD Interest : PNB की 444 दिनों वाली FD, ₹2.50 लाख के निवेश पर कितना मोटा मुनाफा?

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । सुरक्षित निवेश और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

09/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?