CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Employment Fair 2026: राजधानी रायपुर में 15 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े

Raipur Employment Fair 2026: राजधानी रायपुर में 15 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े

By Newsdesk Admin
23/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जनवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आ रहा है। सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 29, 30 और 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां करीब 15 हजार पदों पर भर्ती करेंगी। (Raipur Employment Fair 2026) को लेकर युवाओं में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Contents
  • अलग-अलग जिलों के लिए तय इंटरव्यू शेड्यूल
  • निजी कंपनियां करेंगी सीधा चयन
  • पंजीयन के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
  • ये दस्तावेज रखना होगा साथ

अलग-अलग जिलों के लिए तय इंटरव्यू शेड्यूल

इस रोजगार मेले का आयोजन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिलेवार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तारीखें अलग-अलग तय की गई हैं। रायपुर जिले के उम्मीदवारों का इंटरव्यू 29 जनवरी को होगा, जबकि अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर बुलाया जाएगा। (State Level Job Fair Raipur) में बड़ी संख्या में नामी निजी कंपनियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

निजी कंपनियां करेंगी सीधा चयन

रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां योग्य युवाओं का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल, सेल्स, सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध रहेंगे। (Private Jobs Raipur) तलाश रहे युवाओं के लिए यह मेला करियर की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

पंजीयन के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे समय रहते ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, हालांकि अधूरे आवेदन को अपडेट किया जा सकता है। (Employment Registration CG) प्रक्रिया पूरी करना जरूरी शर्त है।

ये दस्तावेज रखना होगा साथ

इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि लागू हो तो अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।

जगदलपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 1500 में तय होता था सौदा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 3 युवतियां गिरफ्तार
Allahabad High Court ‘Honourable’ Remark: ‘Honourable’ शब्द पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का कड़ा रुख, अफसरों के लिए इस्तेमाल पर उठाए गंभीर सवाल
दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेन, एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, एक ने छीना केला दूसरे को नहीं मिला तो रबर फेंक मारा जो ओवरहेड वायर से टकराया और हुआ शॉर्ट सर्किट
New Hyundai Verna : मिड वेरिएंट में टॉप वाले स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुई नई सेडान कार, इतनी है कीमत
कोरबा नगर निगम में ‘एक्सीडेंटल’ शब्द पर हंगामा: विपक्ष ने मांगी माफी, सदन में नारेबाजी, कुछ प्रस्ताव हुए पारित, कुछ निरस्त…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?