CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: भाजपा पार्षद के घर गुंडों का हमला, VIDEO; गाली-गलौज करते हुए तोड़ी रेलिंग-कैमरा, जान से मारने की धमकी..

रायपुर: भाजपा पार्षद के घर गुंडों का हमला, VIDEO; गाली-गलौज करते हुए तोड़ी रेलिंग-कैमरा, जान से मारने की धमकी..

By Newsdesk Admin 27/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी।

रायपुर जिले के खरोरा में भाजपा की महिला पार्षद के घर गुंडों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिला पार्षद के घर के सामने देर रात जाकर गाली-गलौज की। फिर घर में कांच, रेलिंग और कैमरे में तोड़फोड़ किया है। इस दौरान महिला पार्षद अपने परिवार समेत भीतर थी। उन्होंने डर कर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित पार्षद है। 26 फरवरी की रात 11 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर थी। तभी बाहर में कुछ लड़के आए और बोले कि तुमको कौन पार्षद बना दिया है। फिर वे लड़के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने से परिवार बुरी तरह डर गया। आरोपी करीब एक दर्जन से ज्यादा थे।

घर में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

पार्षद के मुताबिक, आरोपियों ने घर में लगे रेलिंग को तोड़ दिया। इसके अलावा घर के कांच और कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। इनमें से एक आरोपी गद्दा यादव चिल्लाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आसपास के लोगों को फोन करके बुलाया। हंगामा के कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

कई नाबालिग भी शामिल

इस मामले में पुलिस ने गद्दा यादव, कमलू समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का भी काम करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। तो वहीं खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में चार से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

24 को सृजन संवाद-2 में नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकारों की शिरकत

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

Newsdesk Admin 27/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article झारखंड में मिला 14 करोड़ साल पुराना ‘खजाना’, देखते ही खिले खुशी से उछल पड़े वैज्ञानिक, बताया क्या होगा इससे फायदा
Next Article 1500 रुपये देकर क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्यसाहित्य - सम्मान

24 को सृजन संवाद-2 में नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकारों की शिरकत

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

21/08/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिकसांस्कृतिक

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?