CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, अंबिकापुर-बिलासपुर की उड़ानें भी घटीं: यात्री नहीं मिलने पर फैसला…

रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, अंबिकापुर-बिलासपुर की उड़ानें भी घटीं: यात्री नहीं मिलने पर फैसला…

By Newsdesk Admin 09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल |

राजधानी से शुरू की गई लोकल उड़ानें लगातार बंद हो रही हैं। निजी एयरला​इंस कंपनियों का कहना है कि यात्रियों की भारी कमी होने की वजह से लोकल उड़ानें बंद होने के साथ ही प्रभावित हो रही हैं।

रायपुर से अंबिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर के लिए रोजाना 4 से 6 यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से इन शहरों के लिए उड़ानों की संख्या में कमी आ रही है। रायपुर से जगदलपुर की फ्लाइट पहले ही बंद हो चुकी है। यात्रियों की कमी के चलते इस फ्लाइट को करीब चार महीने बाद भी दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है।

लोकल उड़ानों की संख्या कम होने के बाद से ही नई एयरलाइंस कंपनियां नए शहरों की उड़ानों के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। यही वजह है कि रायपुर से बाकी शहरों के लिए कोई भी नई उड़ान शुरू नहीं हो पा रही है। रायपुर से जगदलपुर के लिए सबसे पहले एयर ओडिशा ने फ्लाइट शुरू की थी। कुछ दिन के बाद ही इस फ्लाइट को यात्री मिलना बंद हो गए।

इसलिए कंपनी ने इसे जगदलपुर से हैदराबाद चलाना शुरू किया। रायपुर से इसमें ज्यादातर यात्री वे ही होते थे जिन्हें हैदराबाद जाना होता था। पहले इस फ्लाइट को हफ्ते में सात दिन फिर तीन दिन और बाद में बंद कर दिया गया। इसी दौरान इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू की, लेकिन यात्री नहीं मिलने के कारण विंटर शेड्यूल में इसे बंद कर दिया गया।

यात्रियों को किराया महंगा लग रहा

अंबिकापुर और बिलासपुर के लिए अभी फ्लाय बिग की ओर से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। शुरुआत में दोनों शहरों का किराया करीब 1900 रुपए तय किया गया। लेकिन बाद में यही किराया बढ़कर 3500 रुपए तक पहुंच गया। बढ़े हुए किराये की वजह से दोनों ही उड़ानों को यात्री मिलने बंद हो गए। दोनों ही शहरों के लिए 18 सीटर विमान का उपयोग किया जा रहा है।

लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों शहरों के लिए रोजाना 4 से 6 यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। शुरुआत में दोनों फ्लाइट हफ्ते में 6 दिल चलाई जा रही थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के बाद अब हफ्ते में तीन दिन कर दी गई है। इसमें भी बताया जा रहा है कि जिस दिन यात्री नहीं मिलते उस दिन उड़ान रद्द कर दी जाती है। इसके अलावा दोनों ही शहरों के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन ही की जाती है।

You Might Also Like

Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे

Bilaspur Crime News: शक ने ली जान, आधी रात का हमला बना खौफनाक मंजर

Ambikapur Kolkata Flight: हवाई नक्शे पर चमका सरगुजा, अब कोलकाता सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर

Chhattisgarh Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर

Newsdesk Admin 09/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर पुलिस…

Bilaspur Crime News: शक ने ली जान, आधी रात का हमला बना खौफनाक मंजर

बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के एक छोटे…

Ambikapur Kolkata Flight: हवाई नक्शे पर चमका सरगुजा, अब कोलकाता सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के लिए यह एक…

Chhattisgarh Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा

(Chhattisgarh Weather Alert) के बीच प्रदेश में मौसम…

Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर

(Junior Basketball Trials India) के तहत छत्तीसगढ़ के…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे

02/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Bilaspur Crime News: शक ने ली जान, आधी रात का हमला बना खौफनाक मंजर

02/04/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Kolkata Flight: हवाई नक्शे पर चमका सरगुजा, अब कोलकाता सिर्फ कुछ घंटों की दूरी पर

02/04/2026
छत्तीसगढ़मौसमराज्य

Chhattisgarh Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा

02/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?